संतोष कुमार झा बने बर्नपुर मिडटाउन क्लब के महासचिव, चुनाव में टीम प्रोग्रेसिव एलाइंस का बजा डंका

बर्नपुर मिडटाउन क्लब चुनाव 2026-28 में टीम प्रोग्रेसिव एलाइंस ने शानदार जीत दर्ज की. संतोष कुमार झा महासचिव बने. जानें पूरी चुनावी अपडेट और नई टीम के बारे में.

बर्नपुर मिडटाउन क्लब के 2026–28 चुनाव में टीम प्रोगेसिव एलाइंस ने शानदार जीत दर्ज की। टीम के सभी प्रमुख पदों पर उम्मीदवार विजयी हुए। महासचिव पद पर संतोष कुमार झा ने 192 वोट हासिल कर 22 वोटों से जीत दर्ज की. सहायक महासचिव पद पर मानस कुमार नायक, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार, खेल सचिव मिथिलेश सिंह, सांस्कृतिक सचिव शिवेश कुमार, खाद्य एवं पेय सचिव रामवीर सिंह, मनोरंजन सचिव उत्तम सरकार और पुस्तकालय सचिव राजदेव कुमार निर्वाचित हुए. कार्यकारिणी समिति में बिष्णु चरण बेहरा, देवव्रत दास, झांटु मंडल, पार्थ सारथी दास और रवि शंकर कुमार ने जीत हासिल की. मंगलवार को मतदान के दौरान कुछ समय के लिए हंगामे और कथित मारपीट की घटना से क्लब परिसर में तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस और क्लब प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना पूरी कराई गई. चुनाव से पहले टीम प्रोगेसिव एलाइंस ने “विश्वास, पारदर्शिता और विकास” के संकल्प के साथ क्लब को नई दिशा देने का वादा किया था. टीम ने क्लब के इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, सदस्य सुविधाओं में सुधार, स्विमिंग पूल परियोजना, डिजिटल ऐप, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और बच्चों के लिए नई सुविधाएं विकसित करने की योजनाएं सामने रखी थीं. जीत के बाद अब क्लब सदस्यों की निगाहें नई कार्यकारिणी पर हैं कि वह अपने घोषित विकास कार्यों और पारदर्शी प्रशासन के वादों को किस तरह जमीन पर उतारती है. बीएमसी के नेता संजीत बनर्जी ने तथा भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने भी टीम प्रोग्रेसिव एलायंस के विजेता उम्मीदवारों को बधाई दिया।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >