बंगाल : बंद ईंट भट्ठे में मिले रुपयों के ढेर, पुलिस छापेमारी में मिले इतने लाख रुपये

दुर्गापुर में पुलिस ने एक परित्यक्त ईंट भट्ठे से 48 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह बरामदगी राइस मिल चोरी की शिकायत के बाद हुई जांच का नतीजा है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

दुर्गापुर से अविनाश की रिपोर्ट

पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फरीदपुर थाना क्षेत्र के चंद्रडांगा स्थित लंबे समय से बंद एक ईंट भट्ठे से पुलिस ने 48 लाख रुपये नकद बरामद की हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस बारे में पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने बताया की राइस मिल की चोरी की शिकायत के आधार जांच प्रकिया के तहत रुपये बरामद की गई है.

काफी देर तक चली तलाशी

पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी के एक मामले की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चंद्रडांगा के परित्यक्त ईंट भट्ठे में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर फरीदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया. काफी देर तक चली तलाशी के बाद पुलिस ने वहां से 48 लाख रुपये नकद बरामद किए.

बरामद नकदी का चोरी की नहीं

जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद नकदी का चोरी की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम वहां कैसे पहुंची, इसका वास्तविक स्रोत क्या है और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस जांच के बाद होंगे और खुलासे

पुलिस ने बरामद राशि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस बरामदगी को चोरी के मामले की जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >