जामुड़िया में भी सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

पिछले एक सप्ताह से वेतन वृद्धि और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जामुड़िया बोरो-1 में अपना आंदोलन वापस ले लिया है.

जामुड़िया.

पिछले एक सप्ताह से वेतन वृद्धि और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जामुड़िया बोरो-1 में अपना आंदोलन वापस ले लिया है. बोरो चेयरमैन शेख शानदार के सफल हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटने को राजी हो गए हैं. पूरे नगर निगम क्षेत्र में जामुड़िया पहला ऐसा बोरो बना है, जहाँ सबसे पहले हड़ताल समाप्त हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों ने बड़ी राहत की सांस ली है.

चेयरमैन के साथ बैठक में बनी सहमति

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले सात दिनों से क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ था और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से चेयरमैन के समक्ष रखा.चेयरमैन के निर्देश पर बोरो कार्यालय के एसआई ने सभी मांगों को लिखित रूप में नोट किया.शेख शानदार ने भरोसा दिलाया कि जो समस्याएं बोरो स्तर की हैं, उनका समाधान तत्काल किया जाएगा.

मेयर के समक्ष उठायेंगे मांगें

बैठक के दौरान शेख शानदार ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि उनके काम न करने से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है.उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन मांगों के लिए उच्च स्तरीय निर्णय की आवश्यकता है, उन्हें वे स्वयं मेयर के समक्ष मजबूती से रखेंगे.चेयरमैन की संवेदनशीलता और ठोस आश्वासन पर भरोसा जताते हुए सफाई कर्मचारियों ने तुरंत हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया.

जामुड़िया बोरो-1 में सफाई कार्य फिर से शुरू होने पर स्थानीय निवासियों में खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि चेयरमैन की सक्रियता के कारण क्षेत्र को गंदगी और संभावित बीमारियों से निजात मिली है. इस सफल वार्ता के लिए नागरिकों ने शेख शानदार और सहयोग करने वाले सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया है . बोरो चैयरमेन शेख शानदार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा, लेकिन शहर की स्वच्छता से समझौता नहीं किया जा सकता.मुझे खुशी है कि कर्मचारियों ने जनता के हित में काम पर लौटने का फैसला लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >