रामपुरहाट के दखलबाटी में आठ बम मिलने से हड़कंप

जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के दखल बाटी ग्राम में पुलिस ने एक डिब्बे में छिपाकर रखे गए आठ बम बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार ड्रम में करीब आठ बम मौजूद थे.

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के दखल बाटी ग्राम में पुलिस ने एक डिब्बे में छिपाकर रखे गए आठ बम बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार ड्रम में करीब आठ बम मौजूद थे. बम किसने और किस उद्देश्य से यहां छिपाकर रखे थे, इसे लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इससे पहले घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी में लेकर तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी गयी है, ताकि बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अशांति फैलाने के इरादे से असामाजिक तत्वों ने बम छिपाकर रखे होंगे. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बम कहां से लाए गए और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका है या नहीं. उल्लेखनीय है कि आगामी वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में चुनाव से पहले इस तरह विस्फोटक सामग्री का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >