बीएमएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ चौबे ने कहा- राष्ट्र, उद्योग और मजदूर हितों की रक्षा करना बीएमएस की प्रतिबद्धता
आसनसोल. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ चौबे ने कहा कि यूनियन किसी सरकार की बंधुआ मजदूर नहीं है, सरकार अपना कार्य करेगी और यूनियन अपना कार्य करेगी. राष्ट्र, उद्योग और मजदूर हितों की हर कदम पर रक्षा करना यूनियन की प्रतिबद्धता है. बीएमएस किसी सरकार की कृपा से नहीं बनी और ना ही सरकार की कृपा से चलती है. सरकार किसी की भी हो, यदि श्रमिक हित में कार्य करेगी तो यूनियन उसका सम्मान करेगी, अन्यथा विरोध. 25 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर जिला में चल रही तैयारियों को लेकर समीक्षा के दौरान उक्त बातें श्री चौबे ने कही. उन्होंने कहा कि छह से आठ फरवरी तक पुरी (ओडिशा) में आयोजित यूनियन की 21वें त्रिवार्षिक अधिवेशन के दौरान लिए गये प्रस्तावों के आधार पर आठ सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष 25 फरवरी को प्रदर्शन किया जायेगा और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व केंद्रीय श्रम तथा रोजगार मंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा.बीएमएस किसी सरकार का बंधुआ मजदूर नहीं, सरकार अपना कार्य करती है और यूनियन अपना : जयनाथ चौबे

बीएमएस किसी सरकार का बंधुआ मजदूर नहीं, सरकार अपना कार्य करती है और यूनियन अपना : जयनाथ चौबे
Copied link
एक्शन. श्रमिक हितों के मुद्दों को लेकर बीएमएस 25 फरवरी को डीएम कार्यालय पर करेगा प्रदर्शन, भेजेगा पीएम को ज्ञापन