भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता के घर का किया घेराव, लगाये ‘चोर-चोर’ के नारे

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के कोर कमेटी सदस्य बंटी सिंह के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं ने 'चोर-चोर' के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी.

दुर्गापुर से निमाई दास की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के न्यूटन इलाके में तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी के सदस्य बंटी सिंह के घर पर शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बंटी सिंह के खिलाफ चोर-चोर के नारे भी लगाये. इस विरोध-प्रदर्शन की वजह से इलाके में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्व हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा.

बंटी सिंह को पुलिस अपने साथ ले गयी थाने

स्थानीय लोगों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बंटी सिंह के घर के सामने एकत्र हुए और घेराव कर प्रदर्शन करने लगे. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंटी सिंह को सुरक्षित निकालकर थाने ले गया.

बंटी सिंह के खिलाफ लगे चोर-चोर के नारे

पुलिस जब बंटी सिंह को थाने ले जा रही थी, उस समय भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन जारी रखा. वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बंटी सिंह के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाये.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी और 2 टीएमसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 13 गिरफ्तार, हाईकोर्ट का राहत देने से इनकार

बंटी ने महिला से दुर्व्यवहार किया : भाजपा कार्यकर्ता

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के नेता को सुरक्षित निकालने में पुलिस कामयाब रही. एक भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी के इस नेता ने एक महिला से दुर्व्यवहार किया. खबर मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहुंचे. भीड़ और हंगामा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर हमले के बाद मजबूत हुई पार्टी, रीतब्रत गुट के 3 विधायकों के बदले सुर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >