पश्चिम बंगाल: टेट पास अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन करेगी भाजपा, सिउड़ी में बोले शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में जिस तरह से टेट पास अभ्यर्थियों का आंदोलन चल रहा है, वास्तव में वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने रात के अंधेरे में जो बर्बर कार्रवाई की है, समूचे देश में इसकी निंदा हो रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य के टेट पास अभ्यर्थियों (TET Pass Candidates) के आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखेगी. टेट पास अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को बर्बर और शर्मनाक करार देते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर हमला बोला.

शुभेंदु अधिकारी ने त्रिनाथ मंदिर में श्री श्यामा पूजा का किया उद्घाटन

बीरभूम के सिउड़ी स्थित ‘त्रिनाथ मंदिर’ में श्री श्यामा पूजा और दिवाली उत्सव का उद्घाटन करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की तानाशाह सरकार की मुखिया ममता बनर्जी के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक टेट पास अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया. इसने राज्य को शर्मसार किया है. इससे शर्मनाक घटना और कुछ हो ही नहीं सकती. उन्होंने राज्य सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की.

Also Read: अनुब्रत मंडल के गढ़ में गरजे शुभेंदु अधिकारी, कहा- पार्थो चोर-केस्टो चोर, तृणमूले सबाई चोर, देखें Video

तृणमूल के इशारे पर नाच रही है पुलिस

उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति कायम हो गयी है. पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर नाच रही है. गुंडाराज समूचे राज्य में कायम हो गया है. लूट-खसोट की राजनीति चल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन करेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी की सरकार और राज्य की पुलिस दोनों ने मिलकर राज्य में अराजकता की स्थिति कामय कर दी है. कहा कि पुलिस तृणमूल की कैडर बन गयी है.

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले की आलोचना की

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में जिस तरह से टेट पास अभ्यर्थियों का आंदोलन चल रहा है, वास्तव में वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने रात के अंधेरे में जो बर्बर कार्रवाई की है, समूचे देश में इसकी निंदा हो रही है. इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में हुए घोटाले की भी कड़ी आलोचना की.

जो हकदार थे, उन्हें नहीं मिली नौकरी

श्री अधिकारी ने कहा कि जो सचमुच हकदार थे, उन्हें नौकरी नहीं मिली. जो हकदार नहीं थे, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के मंत्री और नेता ने मोटी रकम लेकर नौकरी दे दी. इस अवसर पर भूमि पुत्र और सिउड़ी के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, दुबराजपुर के विधायक अनूप कुमार साहा, बीरभूम जिला भाजपा अध्यक्ष ध्रुव साहा और श्यामपद मंडल व अन्य नेता उपस्थित थे.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >