नगर निगम की कार्य प्रणाली को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा का हमला
नगर निगम के सफाईकर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गयी, लेकिन सात दिन तक उनकी हड़ताल से शहर गंदगी व कूड़े-कचरे से भर गया और यहां के लोगों को दिक्कत व परेशानी झेलनी पड़ी.
नगर निगम की कार्य प्रणाली को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा का हमला
आसनसोल.
नगर निगम के सफाईकर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गयी, लेकिन सात दिन तक उनकी हड़ताल से शहर गंदगी व कूड़े-कचरे से भर गया और यहां के लोगों को दिक्कत व परेशानी झेलनी पड़ी. ये बातें भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहीं. मौके पर प्रदेश कमेटी नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भी मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने नगर निगम की कार्य-प्रणाली और तृणमूल कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी को लेकर तीखा हमला बोला. देश कमेटी नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि सफाईकर्मियों की हड़ताल के पीछे तृणमूल की अंदरूनी गुटबाजी रही. आरोप लगाया कि शहर में मंत्री और मेयर गुट के बीच चल रही अहंकार की लड़ाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा. निगम क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गये. हालात इतने बदतर हो गये कि महामारी फैल जाती. इसके बावजूद नगर निगम के पदाधिकारी व तृणमूल नेता वातानुकूल दफ्तरों में बैठे हैं और जनता की परेशानियों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.