हादसे में बाइक चालक की मौत, दूसरा सवार जख्मी

सोमनाथ कालीनगर का रहनेवाला था, जबकि आनविक विवेकानंद पार्क इलाके का रहनेवाला है.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के राजबांध इलाके के पास नेशनल हाइवे(एनएच)-19 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने घायल को नजदीकी दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृत युवक का नाम सोमनाथ घोष और घायल युवक का नाम आनविक माइती बताया है. सोमनाथ कालीनगर का रहनेवाला था, जबकि आनविक विवेकानंद पार्क इलाके का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात बाइक से पानागढ़ से मोचीपाड़ा की ओर जाते समय उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे बाइक चालक व दूसरा सवार घायल हो गये. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को करीबी दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत करार दिया और दूसरे घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है. इस बीच, पुलिस घातक वाहन की तलाश में जुट गयी है. शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >