बंगाल के राइस मिल में काम के दौरान बिगड़ी बिहार के मजदूर की तबीयत, हो गयी मौत

Purba ‍Bardhaman News: पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष में राइस मिल में काम करने वाले बिहार के 60 वर्षीय मजदूर धर्मनाथ शर्मा की मौत हो गयी. दवा लेने बाजार जाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जानिए पूरा मामला.

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

Purba ‍Bardhaman News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष प्रखंड में बिहार के एक श्रमिक की मौत हो गयी. वह प्रखंड के तोड़काना गांव स्थित एक राइस मिल में काम करता था. बिहार के प्रवासी मजदूर की पहचान धर्मनाथ शर्मा (60) के रूप में हुई है. उसकी मौत रविवार को हुई. पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना भेज दी है.

राइस मिल में काम करते समय बिगड़ी तबीयत

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धर्मनाथ शर्मा रविवार को रोज की तरह राइस मिल में अपने काम में लगे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने अपने साथी मजदूरों से सीने और शरीर में तेज बेचैनी होने की शिकायत की. इसके बाद वह खुद ही दवा लेने टोटो (ई-रिक्शा) में सवार होकर तोड़काना बाजार की ओर रवाना हो गये.

बाजार पहुंचते ही अचेत होकर गिरे

तोड़काना बाजार पहुंचने के बाद उनकी हालत और अधिक गंभीर हो गयी. अस्वस्थ महसूस करने पर वह बाजार के समीप ही एक जगह बैठ गये, लेकिन कुछ ही मिनटों में अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और मामले की सूचना खंडघोष थाना को दी. जब तक पुलिस पहुंचती, धर्मनाथ की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें: खौलते दूध की हांडी में गिरने से साढ़े 3 साल की आराध्या की मौत, घर में पसरा मातम

बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान बिहार के जागोडीह (पौरा मदन सिंह, वैशाली) निवासी धर्मनाथ शर्मा के रूप में हुई है. मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पायेगा.

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मजदूर को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >