सीएम के नेतृत्व में बंगाल कर रहा विकास : शत्रुघ्न सिन्हा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हाथों से वस्त्र वितरण किया.

पांडवेश्वर. पांडवेश्वर के बंकोला अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से बंकोला इंदिरा चौक प्रियदर्शनी कम्यूनिटी हाॅल में ‘बसन पोरो मां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें छोरा अंचल की करीब 5000 महिलाओं के बीच साड़ियां बांटी गयीं. कार्यक्रम का आयोजन छोरा ग्राम पंचायत के प्रधान राम चरित्र पासवान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हाथों से वस्त्र वितरण किया.

मौके पर श्री सिन्हा ने कहा आसनसोल भाईचारे की नगरी है. यहां सभी जाति व धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं. धन्य है बंगाल की मुख्यमंत्री जिनके सानिध्य में पश्चिम बंगाल विकास की ओर बढ़ रहा है. मौके पर पांडवेश्वर विधायक व तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रुवर्ती, जिला परिषद कर्माध्यक्ष अनुभा चक्रबर्ती, पांडवेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष किरिटी मुखर्जी, यूवा तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नर्तम मंडल (निताई). पांडवेश्वर ब्लॉक माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष एमडी मिराज हुसैन, बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान वीरबहादुर सिंह, आइएनटीटीयूसी पश्चिम बर्दवान जिला के महासचिव किशोर चक्रवर्ती, छोरा ग्राम पंचायत के उप प्रधान टीनू लाल रुईदास, शेख जुम्मन, पंचायत सदस्य अजय सोनार, गुरुप्रसाद चक्रबर्ती, पंचायत सदस्य सोमाराय चौधरी, पंचायत सदस्य अरविंद पासवान, छात्र नेता गौरव पाल तथा अन्य नेता व समर्थक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >