पांच दिन काम के हक में बंद रखा बैंक, हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, बंदी से ग्राहकों को हुई दिक्कत

इस दिन बैंक कार्यालयों के सामने उसके कर्मचारी नारेबाजी करते देखे गये.

लगाया आरोप, सरकार नहीं मान रही बैंकर्स की मांग

लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन भी बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों को हुई परेशानी दुर्गापुर. पूरे देश के साथ शिल्पांचल में भी पांच दिवस बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. सामूहिक हड़ताल के कारण मंगलवार को अंचल के सभी बैंकों में ताले लटके दिखे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले बैंककर्मियों की हड़ताल का असर शिल्पांचल में भी दिखा. बैंक बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं, लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन मंगलवार को भी बैंक बंद रहने से लोग परेशान रहे. इस दिन बैंक कार्यालयों के सामने उसके कर्मचारी नारेबाजी करते देखे गये.

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइपीएनाबीओए) दुर्गापुर सर्कल के अध्यक्ष निमाई दत्ता की ने बताया कि हमारी केवल एक सूत्रीय मांग है कि बैंकों में सप्ताह में पांच दिवस बैंकिंग प्रणाली लागू की जाए. स्टेट गवर्नमेंट सेंट्रल गवर्नमेंट के साथ ही रिजर्व बैंक में सप्ताह में पांच दिवस कार्य प्रणाली लागू की जा चुकी है, लेकिन इससे नेशनलाइज्ड बैंक को अलग रखा गया है. उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांग को नहीं सुन रही है.ऑलरेडी बैंकर्स पर काफी ज्यादा प्रेशर हैं. बैंक सुबह 9:00 बजे आते हैं. रात 9:00 बजे तक घर वापस जाते हैं. सप्ताह में पांच दिवस बैंकिंग प्रणाली लागू होने से बैंकर्स निश्चित और कंफर्म होकर काम कर सकेंगे. एल आई सी सेंट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट जैसी जगह पर सप्ताह में पांच दिवस की कार्य प्रणाली लागू है.

बैंकों में रहती है छुट्टी की दिक्कत

उन्होंने कहा कि बैंकों में वैसे भी छुट्टी की दिक्कत है. बैंकर्स छुट्टी की डिमांड करते हैं तो छुट्टी नहीं मिल पाती. जिनका ट्रांसफर घर से दूर हो जाता है वे और भी परेशान हो जाते हैं. सरकार 5 डे बैंकिंग प्रणाली लागू करती है तो वह अपने घर जाकर परिवार को समय दे सकेगा.फिलहाल बैंक कर्मियों को रविवार के साथ माह के सिर्फ दूसरे और अंतिम शनिवार को ही अवकाश मिलता है, जबकि बैंक यूनियन शनिवार-रविवार दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी लागू करने की मांग कर रही है. इसको लेकर साल 2024 में सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 5-डे वर्किंग को लेकर सहमति बन चुकी थी. इसके बावजूद अब तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया. इसी के विरोध में आज एक बार फिर यह देशव्यापी बैंक हड़ताल की जा रही है.

सुधार से ग्राहकों को नहीं होगी असुविधा

यह सुधार कस्टमर सर्विस में कोई रुकावट नहीं डालेगा, क्योंकि ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं अब सातों दिन 24 घंटे डिजिटल रूप से उपलब्ध हैं और जरूरी ब्रांच ऑपरेशन हफ्ते के दिनों में प्रभावी ढंग से मैनेज किये जा सकते हैं. साथ ही यह भारतीय बैंकों को ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस और आधुनिक काम के स्टैंडर्ड के साथ भी जोड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >