चीन में सीआइसीइइ प्रदर्शनी में जायेंगे बीएआइ के प्रतिनिधि

चांग्शा इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट प्रदर्शनी (सीआइसीइइ) में शामिल होने के लिये बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआइ) का एक प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना हो गया है. यह कार्यक्रम 15 से 18 मई 2025 तक चांग्शा, चीन में आयोजित होगा, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंबो एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

दुर्गापुर.

इस प्रतिनिधिमंडल में दुर्गापुर के अशोक चांडक भी शामिल हैं. दोनों ही नेता दुर्गापुर से रवाना होकर सिंगापुर होते हुए चीन पहुंचेंगे, जहां वे भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे.

सीआइसीइइ 2025: चीन की सबसे बड़ी निर्माण उपकरण प्रदर्शनी

बताया गया है कि सीआइसीइइ 2025 चीन की सबसे बड़ी विशेष निर्माण उपकरण प्रदर्शनी है, जो 300,000 वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित होगी. इसमें लगभग 1,800 प्रदर्शक अपने स्टॉल लगायेंगे. इस आयोजन में 30 अंतरराष्ट्रीय मंच और 100 व्यापार समूह भी हिस्सा लेंगे, जो निर्माण प्रौद्योगिकी में वैश्विक नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे.

यात्रा से पहले क्या बोले अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंबो

चीन रवाना होने से पहले राजेंद्र सिंह कंबो ने कहा कि यह यात्रा भारत के निर्माण उद्योग के लिये एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा, “सीआइसीइइ 2025 के जरिये हमें निर्माण क्षेत्र में विश्वस्तरीय मानकों को भारत में सुनिश्चित करने, वैश्विक समन्वय को बढ़ावा देने और नीतिगत नवाचार को आगे ले जाने में सहायता मिलेगी.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >