बागटुई नरसंहार: भादू शेख के भाई जहांगीर शेख को सीबीआई ने झारखंड से किया गिरफ्तार

सीबीआई का कहना है कि जहांगीर शेख की गिरफ्तारी से इस घटना में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. सीबीआई ने गुप्त सूचना पर झारखंड से मंगलवार देर रात जहांगीर शेख को गिरफ्तार किया. बुधवार सुबह उसे रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच हुई.

Bagtui Massacre: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बागटुई ग्राम नरसंहार के मुख्य आरोपी लालन शेख की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मृतक तृणमूल नेता भादू शेख के भाई जहांगीर शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसे पड़ोसी राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया गया है. जहांगीर शेख को सीबीआई ने बुधवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश कर दिया.

सीबीआई को कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद

सीबीआई का कहना है कि जहांगीर शेख की गिरफ्तारी से इस घटना में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. सीबीआई ने गुप्त सूचना पर झारखंड से मंगलवार देर रात जहांगीर शेख को गिरफ्तार किया. बुधवार सुबह उसे रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच हुई.

Also Read: बागटुई नरसंहार में मारे गये लोगों के अब तक जारी नहीं हुए प्रमाण पत्र, परिजनों में रोष
लालन शेख को पाकुड़ से किया गया था गिरफ्तार

बताया जाता है हाल ही में सीबीआई ने नरसंहार मामले में भादू शेख के समर्थक लालन शेख को झारखंड के पाकुड़ जिला से गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई लालन को फिलहाल रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. उससे पूछताछ के बाद ही जहांगीर शेख के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी को जानकारी मिली और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

भादू शेख की बम मारकर कर दी गयी थी हत्या

बताया जाता है कि रामपुरहाट थाना अंतर्गत बड़शाल ग्राम पंचायत के तहत बागटुई ग्राम में तृणमूल नेता तथा उप प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या किये जाने के बाद उसके समर्थकों ने गांव के 10 घरों को आग लगा दी थी. इसमें 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी थी. मृतक भादू शेख के भाई जहांगीर शेख तथा उसके खासमखास लालन शेख ने ही 10 घरों के दरवाजों को बाहर से बंद करके उसमें पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी. इसमें 10 लोगों की मौत हो गयी थी.

Also Read: बागटुई नरसंहार: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तक पहुंची आंच, मिहिलाल ने मीडिया के सामने किया बड़ा धमाका
जहांगीर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जहांगीर को कोर्ट में पेश कर दिया गया था. रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की जायेगी. 21 मार्च 2022 की रात को बागटुई गांव में जो घटना हुई थी, उसके बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया था. कोलकाता हाईकोर्ट ने नरसंहार का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >