शिक्षा से सशक्त समाज व विकसित भारत पर जागरूकता सम्मेलन

आसनसोल के बीबी कॉलेज में शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज और विकसित भारत 2047 विषय पर एक दिवसीय शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आसनसोल : मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू), कोलकाता क्षेत्रीय केंद्र के तत्वावधान में बनवारी लाल भालोटिया (बीबी) कॉलेज, आसनसोल में ‘शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज : विकसित भारत 2047’ विषय पर एक दिवसीय शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमिताभ बसु ने की. मुख्य अतिथि एवं वक्ता एमएएनयूयू के कोलकाता क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. डॉ रफीद अली रहे. शुभारंभ हाफिज मुहम्मद सना की कुरआन तिलावत से हुआ.

प्रो डॉ रफीद अली ने शिक्षा को आत्मविश्वास और ज्ञान का सबसे प्रभावी साधन बताते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए सभी वर्गों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने मलप्पुरम जिले का उदाहरण देते हुए सामूहिक प्रयास और शिक्षा की भूमिका बतायी तथा उर्दू माध्यम के विद्यालयों और मदरसा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की बात कही.

तकनीक व उच्च शिक्षा से जुड़ने की अपील

प्रोफेसर अमिताभ बसु ने विद्यार्थियों से आधुनिक शिक्षा, तकनीक व निरंतर मेहनत से जुड़ने का आह्वान किया. डॉ बख्तियार अहमद, डॉ इमरान अंसारी, डॉ साबिरा खातून हिना, डॉ फारूक आजम, इंजीनियर खुर्शीद गनी, मुहम्मद वजीहुद्दीन जमाल, मुफ्ती जुबैर अहमद कासमी, एस.एम. साजिद हुसैन, निशात अहमद दीवाना, हाफिज मुबीन अहमद हबीबी और छात्र प्रतिनिधि राशिद आलम मौजूद रहे.

कार्यक्रम का संचालन बीबी कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं एमएएनयूयू आसनसोल केंद्र के प्रभारी समन्वयक डॉ. मशकूर आलम मुईनी ने किया. समन्वयक डॉ. निहाल अहमद अंसारी ने आभार जताया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >