मेडिको प्लेटफॉर्म से मरीजों को अपनी भाषा बोलने वाले डॉक्टर खोजने में मदद

भारत में मरीजों को उनकी भाषा बोलने वाले डॉक्टर खोजने में मदद करने के उद्देश्य से बहुभाषी हेल्थकेयर डिस्कवरी प्लेटफॉर्म मेडिको शुरू किया गया है.

बांकुड़ा.

भारत में मरीजों को उनकी भाषा बोलने वाले डॉक्टर खोजने में मदद करने के उद्देश्य से बहुभाषी हेल्थकेयर डिस्कवरी प्लेटफॉर्म मेडिको शुरू किया गया है. संस्था की ओर से कहा गया कि इसका लक्ष्य मरीजों को विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के हेल्थकेयर प्रोवाइडर से जोड़ना और भाषा की बाधा को कम करना है.

भाषा की बाधा दूर करने का प्रयास

वेनेट्राटेक की महाप्रबंधक सुनेत्रा चौधरी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म मरीजों को बिना भाषा की रुकावट के हेल्थकेयर सेवा देने वालों को खोजने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि भारत में कई बार मरीजों को अपनी बीमारी समझाने में परेशानी होती है, क्योंकि डॉक्टर अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं. मेडिको इस समस्या को दूर करने का प्रयास करता है. प्लेटफॉर्म की मदद से मरीज अपनी भाषा बोलने वाले डॉक्टर खोज सकते हैं. डॉक्टरों की प्रोफाइल दस से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करायी गयी है. इसके साथ ही मरीज अपनी बीमारी, विशेषज्ञता या शहर के आधार पर डॉक्टर की खोज कर सकते हैं.

कई चिकित्सा प्रणालियों के विशेषज्ञ जुड़े

प्लेटफॉर्म में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के डॉक्टर, एलोपैथिक विशेषज्ञ जैसे कार्डियोलॉजी और एनेस्थिसियोलॉजी के विशेषज्ञ, अस्पताल और क्लिनिक शामिल हैं. इसके अलावा आयुष, क्लिनिकल साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी तथा एक्यूपंक्चर जैसी वैकल्पिक चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ भी इसमें शामिल हैं.

एआइ चैटबॉट भी उपलब्ध

टेक्निकल डायरेक्टर वेंकट अन्नांगी ने बताया कि मेडिको में एआई आधारित चैटबॉट भी है, जो आम स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब देता है और मेडिकल शब्दों को आसान भाषा में समझाता है. यह कई भारतीय भाषाओं में काम करता है और सामान्य जानकारी देता है, हालांकि यह किसी प्रकार का चिकित्सकीय निदान नहीं करता. उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर डॉक्टरों के साथ-साथ साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट और काउंसलर भी उपलब्ध हैं. इच्छुक लोग इसमें निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं. संस्था का मानना है कि स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता के दौर में ऐसे प्लेटफॉर्म लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >