मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने रोका

भाजपा की विरोध रैली

बांकुड़ा. आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोक दिया. घटना जिले के ओंदा थाना इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार विष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा की अगुआई में ओंदा में विरोध रैली निकाली जा रही थी. तभी रैली के समाप्त होने पर ओंदा मंडल के अध्यक्ष कल्याण चटर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाने की कोशिश की. इसपर ओंदा पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीन लिया. जिसके बावजूद भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. न्याय की मांग को लेकर विरोध रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. जिनका नेतृत्व विष्णुपुर सांगठनिक भाजपा के अध्यक्ष व विधायक अमरनाथ शाखा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादि��� नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >