कोयला कंपनी से रंगदारी मांगने पर हुआ गिरफ्तार

मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया.

युवक पर कंपनीवालों से प्रति टन 1050 रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप दुर्गापुर. अंडाल थाने की पुलिस ने प्रति टन कोयला पर रंगदारी वसूलने की धमकी देने के आरोप में नरेश शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी रानीगंज इलाके का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो आरोपी नरेश शर्मा निजी कोयला खनन कंपनी से वैध तरीके से कोयला उत्तोलन के पहले प्रति टन कोयले पर एक हजार 50 रुपये की रंगदारी मांग रहा था. रुपया भुगतान नहीं करने पर कंपनी को बुरी नतीजे भुगतने की घुड़की भी दे रहा था. इससे परेशान कंपनी के अधिकारियों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी. उसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी युवक को धर-दबोचा. आरोपी को रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >