अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने से भड़कीं पुरुलिया की महिलाएं, एसडीओ कार्यालय घेरा, रोड जाम

Annapurna Scheme Protest: पुरुलिया के रघुनाथपुर में अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर सैकड़ों महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय का घेराव किया और सड़क जाम की. जानिए महिलाओं के आरोप और प्रशासनिक रुख.

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

Annapurna Scheme Protest: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने रघुनाथपुर महकमा शासक (SDO) कार्यालय का अचानक घेराव कर दिया. सुबह करीब 11 बजे रघुनाथपुर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से जुटी महिलाओं ने प्रशासनिक ढिलाई और योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.

महिलाओं ने रोड को कर दिया जाम

प्रशासन से उचित और संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उग्र हुई महिलाओं ने रघुनाथपुर-सांतलडी मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये अन्नपूर्णा भंडार के 3000-3000 रुपए

प्रदर्शनकारी महिलाओं के 3 आरोप

  1. आवेदन करने के बाद नहीं मिले पैसे : महिलाओं का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से समय पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी. पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद उनके खाते में 3,000 रुपए नहीं आये.
  2. अपात्रों को लाभ देने का आरोप : प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि योजना की शर्तें पूरी न करने वाले कई अपात्र लोगों के बैंक खातों में पैसे आ रहे हैं. वास्तव में जो जरूरतमंद हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है.
  3. प्रशासनिक संवाद का अभाव : महिलाएं महकमा उपशासक सह महकमा उपसमाहर्ता (DMDC) मोहम्मद नाजिर हुसैन से सीधे मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती थीं, लेकिन अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा योजना का 3000 निकालने गयी थी महिला, बैंक अकाउंट में मिले 700 करोड़ रुपए, मचा हड़कंप

पुलिस बल की तैनाती, स्थिति तनावपूर्ण

सड़क जाम और महकमा कार्यालय के घेराव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित महिलाएं तत्काल जांच और बकाया भुगतान की मांग पर अड़ी रहीं. प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >