भाजपा के अस्थायी कार्यालय में तोड़फोड़ और एसआइआर फॉर्म चोरी का आरोप

रविवार को भाजपा ने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घटना के बाद इलाके में तनाव भाजपा ने तृणमूल पर लगाया आरोप

दुर्गापुर. शहर के 25 नंबर वार्ड अंतर्गत फुलझड़ मोड़ से सटे भंगापाड़ा इलाके में स्थित भाजपा के अस्थायी कार्यालय में बीती रात तोड़फोड़ और एसआइआर फॉर्म चोरी की घटना सामने आयी है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. रविवार को भाजपा ने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है.

भाजपा का आरोप : भाजपा मंडल अध्यक्ष बुद्ध देव मंडल ने बताया कि डांगापाड़ा इलाके में पार्टी का अस्थायी कार्यालय काफी समय से संचालित था. हाल के दिनों में वहां एसआइआर फॉर्म भरने का काम चल रहा था, जिसके लिए रोज स्थानीय लोग पहुंचते थे. शनिवार शाम काम समाप्त होने के बाद सभी सदस्य कार्यालय से चले गये थे. देर रात कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गयी और एसआइआर फॉर्म चोरी कर लिये गये. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना तृणमूल समर्थकों ने की है. उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा.

जिला प्रवक्ता का बयान : भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से भाजपा समर्थक डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को राज्य से विदाई मिलेगी.

तृणमूल का जवाब : तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद दीपांकर लाहा ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ की घटना से तृणमूल का कोई संबंध नहीं है और इस तरह के आरोप लगाकर संगठन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >