पांडवेश्वर में भाजपाई के घर पर हमले का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

मारपीट में घायल गोपाल बागदी को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पांडवेश्वर. पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के मांझपाड़ा इलाके में भाजपा समर्थक झूमा बागदी के घर पर हमला और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के केंद्रा अंचल अध्यक्ष जमुना धीवर समेत आधा दर्जन समर्थकों के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है.झूमा बागदी ने शिकायत में बताया कि आधी रात को दर्जनों लोग उनके घर पहुंचे और उनके पति गोपाल बागदी, सास चाइना बागदी और ससुर परम बागदी के साथ मारपीट की. आरोप है कि उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और भाजपा से जुड़े रहने पर इलाके में न रहने देने की धमकी दी गयी. मारपीट में घायल गोपाल बागदी को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर के सामानों में भी तोड़फोड़ की गयी.

भाजपा का धरना आंदोलन का एलान

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी पांडवेश्वर थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो 31 जनवरी से थाने के बाहर धरना आंदोलन किया जाएगा.

तृणमूल ने आरोपों से किया इनकार

केंद्रा अंचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष जमुना धीवर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना से पार्टी या उनका कोई संबंध नहीं है. उनका दावा है कि यह किसी निजी विवाद का मामला हो सकता है और राजनीतिक लाभ के लिए तृणमूल समर्थकों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >