डीएसपी नोटिस के खिलाफ नागरिक संगठनों का 15 अक्तूबर को आंदोलन

डीएसपी प्रबंधन की नोटिस के खिलाफ 15 अक्तूबर को नगर प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार आंदोलन का ऐलान किया है.

प्रतिनिधि, दुर्गापुर

दुर्गापुर लाइसेंस ओनर एसोसिएशन और अन्य नागरिक संगठनों ने डीएसपी प्रबंधन की नोटिस के खिलाफ 15 अक्तूबर को नगर प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार आंदोलन का ऐलान किया है. इसके समर्थन में गुरुवार शाम स्टील टाउनशिप के रहीम पथ सहित अन्य इलाकों में प्रचार रैली आयोजित की गयी और नगरवासियों को शामिल होने का आह्वान किया गया.

संगठन के नेताओं ने कहा कि नोटिस में कई विसंगतियां हैं और सर्कुलर में नियमों में बदलाव की आवश्यकता है. उन्होंने नगर प्रशासन और इस्पात प्रबंधन पर पानी, बिजली, सीवेज और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया. साथ ही क्वार्टर के रिन्यूअल और नॉमिनेशन प्रक्रिया में गड़बड़ी सुधारने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >