व्यवसायी की पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी पार्थप्रतिम उनके पति के कार्यालय में एक वरिष्ठ कर्मचारी के रूप में कार्य करता है.

दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगरपल्ली बेनाचीती इलाके के निवासी व इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी के साथ उनका ही वरिष्ठ कर्मचारी ब्लैकमेल करके पिछले नौ माह से लगातार बलात्कार कर रहा है. जिसकी शिकायत दुर्गापुर थाने में दर्ज हुई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर एटीएस थाना अंतर्गत आरा, टेटिखोला इलाके का निवासी पार्थप्रतिम पाल के खिलाफ आइपीसी की धारा 376/417/379/506 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी पार्थप्रतिम उनके पति के कार्यालय में एक वरिष्ठ कर्मचारी के रूप में कार्य करता है. वर्ष 2018 में उसके साथ पहचान हुई. वर्ष 2020 से मैत्रीपूर्ण संबंध बने. जनवरी 2024 में आरोपी एक दिन उनके घर पर प्रसाद लेकर आया. उस समय उनके पति घर पर नहीं थे. प्रसाद खाते ही वह बेहोश हो गयी. इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उनका नग्न फोटो भी लिया. होश में आने पर उसके धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को देने पर वह सारे फोटो वायरल कर देगा. उसके बाद से वह फोटो का डर दिखाकर जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >