दुर्गापुर.
ऐसे बहुत-से लोग हैं जिनके हाथ या पैर नहीं हैं. विभिन्न दुर्घटनाओं के कारण उन्होंने यह सब खो दिया है. ऐसे असहाय लोगों को मुफ्त कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर स्मार्ट सिटी, दुर्गापुर सब डिविजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम और गैमन ब्रिज फ्रेंड्स क्लब की ओर से बड़ी पहल की गयी है. इन लोगों के लिए गैमन ब्रिज फ्रेंड्स क्लब मैदान में शिविर लगाया जा रहा है. शुक्रवार से लगनेवाला शिविर रविवार तक चलेगा. सेवामूलक कार्यक्रम की सफलता की कामना से एक रैली निकाली गयी, जिसके जरिये कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में भाग लेने की आम लोगों से अपील की गयी. गुरुवार को डीएसएमएस कॉलेज परिसर से रैली निकाली गयी. जो विधाननगर जोनल मार्केट से होते हुए वापस कॉलेज पहुंची. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी रोटैरियन सुबीर रॉय ने किया. मौके पर रक्तदान आंदोलन के नेता कबी घोष, शिक्षाविद् डॉ. मौसमी चटर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप घोष व डीएसएमएस कॉलेज के छात्र मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
