आसनसोल दक्षिण में चढ़ा चुनावी पारा, अग्निमित्रा व तृणमूल नेता सिदान में तीखी नोक-झोंक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट चरम पर पहुंच गयी है.

रानीगंज.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट चरम पर पहुंच गयी है. मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की कद्दावर नेता व प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल तथा वल्लभपुर पंचायत के उप-प्रधान व तृणमूल नेता सिदान मंडल में बीच बाजार तीखी बहस हो गयी. अग्निमित्रा ने तृणमूल नेता को सख्त लहजे में कहा, तैयार रहिए, हम आ रहे हैं. अब सच की राह पर चलिए.

शिष्टाचार से शुरू मुलाकात का तकरार से खात्मा

भाजपा की पहली सूची में नाम आने के अगले ही दिन मंगलवार को विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बल्लभपुर इलाके में धुआंधार जनसंपर्क अभियान शुरू किया. जब वह बल्लभपुर बाजार में मतदाताओं से वोट की अपील कर रही थीं, तभी वहां बाजार करने आए टीएमसी नेता सिदान मंडल से उनका सामना हो गया. हालांकि, शुरुआत में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, लेकिन चंद ही पलों में यह ””सौजन्य मुलाकात”” कड़े वाक्य विनिमय में बदल गयी

आसनसोल दक्षिण का संग्राम : अग्निमित्रा की अग्निपरीक्षा

गौरतलब है कि वामपंथियों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के तुरंत बाद भाजपा ने अपनी पहली ही सूची में वर्तमान विधायक अग्निमित्रा पॉल को दोबारा मौका दिया है. बल्लभपुर जैसी संवेदनशील पंचायतों में टीएमसी नेताओं के साथ हुई यह तीखी बहस संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में आसनसोल दक्षिण का चुनावी संग्राम और भी दिलचस्प होने वाला है अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या अग्निमित्रा दूसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रख पाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >