पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर फूलचंद, सलीम

आसनसोल. अंडाल थाना क्षेत्र से रविवार की रात को 24 किलो गांजा, एक नाइन एमएम पिस्टल, दो देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार सलीम खान और फूलचंद साह को बर्दवान विशेष न्यायालय ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की. पुलिस ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी. अतिरिक्त पुलिस […]

आसनसोल. अंडाल थाना क्षेत्र से रविवार की रात को 24 किलो गांजा, एक नाइन एमएम पिस्टल, दो देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार सलीम खान और फूलचंद साह को बर्दवान विशेष न्यायालय ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की. पुलिस ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (इस्ट) अभिषेक मोदी ने कहा कि पुलिस रिमांड में पूछताछ में कुछ अहम मामलों का खुलासा हो सकता है. पुलिस के अनुसार अंडाल थाना क्षेत्र में रविवार की रात को पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान स्कूटर पर सवार दो लोगों पर संदेह होने पर उनका पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ा. उन दोनों ने स्कूटर छोड़कर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
स्कूटर पर बोरे में रखा गया 24 किलो गांजा बरामद किया गया. थाने में लाकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर इसीएल के एक परित्यक्त आवास में छिपाकर रखे गये हथियार और गोली बरामद हुए. हथियार गोली और गांजा मिलने के स्त्रोत, गांजा की सप्लाइ व उसके खरीदार, हथियार व गोली का इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों की जांच में पुलिस जुटी है. डीसीपी श्री मोदी ने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनो आरोपियों से अन्य भी अनेकों मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >