स्कूल परिचालन कमेटी की शिकायत पर पीिड़ता के चाचाा को िलया िहरासत में पुिलस ने
पानागढ़ : कांकसा थाना के त्रिलोकचंदपुर ग्राम पंचायत अधीन दोमड़ा गांव स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम विद्यापीठ स्कूल में कक्षा दो की छात्रा के साथ अशालीन आचरण करने के आरोप में विद्यालय के एक शिक्षक की परिजनों तथा ग्रामीणों ने विद्यालय प्रांगण में पहुंच जमकर पिटायी कर दी. स्कूल परिचालन कमेटी ने घटना के िखलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुिलस ने मामले में पीिड़ता के चाचा को िहरासत में ले लिया है. परिजनों का कहना है िक मामले की िशकायत उन्होंने पहले विद्यालय के महाराज आत्मानंद से की. अभियुक्त टीचर को परजिनों के समक्ष बुलाया गया तो शिक्षक उलटे उन्हें ही धमकी देने लगा.
इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उसकी िपटायी कर दी गयी. बताया जाता है कि घटना को लेकर जब छात्रा के परजिन थाना में शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग करने गये तो मौजूद थाना कर्मी ने थाना प्रभारी के नहीं होने की बात कहर उन्हें बैरंग लौटा दिया. पीड़ित परिवार ने मीडिया को घटना की जानकारी दी. पिता ने बताया कि उनकी पुत्री विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ती है. एक महीने से शिक्षक कमलेश मंडल उनकी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार और अशालीन आचरण कर रहा था. चार-पांच िदनों से पुत्री स्कूल नहीं जा रही थी. उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने बताया िक स्कूल के शिक्षक कमलेश मंडल उसके साथ क्लास में अभद्र व अशालीन व्यवहार करते हैं. घर में न बताने की धमकी देते हैं.
छात्रा की मां ने परजिनों को इसकी जानकारी दी. तब वे लोग एकत्र होकर विद्यालय पहुंचे और इसके बाद ही झड़प हुयी. उसके बाद ही अभियुक्त शिक्षक की जमकर पिटायी की गयी. परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कमेटी उल्टे उन्हें ही फंसाने की कोशिश कर रही है. थाने में िशकायत दर्ज नहीं की गयी. वहां से बैरंग लौटा दिया गया. मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय परिजन आये थे उस वक्त थाना प्रभारी थाना में मौजूद नहीं थे. उन्हें बाद में आने को कहा गया है.
मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है. बर्दवान जिला भाजपा पार्टी सचिव रमन शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है. क्लास दो की एक छात्रा के साथ शिक्षक अभद्र आचरण करता है और पुलिस उल्टे पीड़ित परिवार को हिरासत में लेती है. पीड़ित परिवार जब थाने में शिक्षक के खिलाफ अभियोग करने जाता है तो उसे बैरंग लौटा दिया जाता है.
