केकेएससी ने किया एजेंट, पीएम का घेराव

कोलियरी श्रमिकों को दूसरे कार्य में लगाने का किया गया विरोध भूमिगत श्रमिकों को सर्फेस पर कार्य देने से जीएम ने किया इनकार हरिपुर. श्रमिकों को एक काम से दूसरे काम में तबादले के खिलाफ केकेएससी ने केंदा एरिया की बहुला कोलियरी में एजेंट तथा कार्मिक प्रबंधक को घंटों बंधक बनाकर आंदोलन किया. प्रबंधन द्वारा […]

कोलियरी श्रमिकों को दूसरे कार्य में लगाने का किया गया विरोध
भूमिगत श्रमिकों को सर्फेस पर कार्य देने से जीएम ने किया इनकार
हरिपुर. श्रमिकों को एक काम से दूसरे काम में तबादले के खिलाफ केकेएससी ने केंदा एरिया की बहुला कोलियरी में एजेंट तथा कार्मिक प्रबंधक को घंटों बंधक बनाकर आंदोलन किया. प्रबंधन द्वारा आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन नेता कांग्रेस साहू ने बताया कि बहुला कोलियरी में श्रमिक एक काम लंबे समय से कर रहा है, उसको रेगूलाइजेशन करने के बजाय पुन: दूसरे काम में बिना बताये भेज दिया गया. यह तो प्रबंधन की मनमानी है. जिसका विरोध यूनियन करती है. यही कारण है आंदोलन करने का. उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों को उनके कार्य में दोबारा नहीं भेजा जाता है तो यूनियन लगातार आंदोलन करेगी. बहुला कोलियरी प्रबंधन श्रमिकों को दुसरे कार्य में लंबे समय से काम करा कर भी प्रमोशन नही दे रहा है, प्रमोशन मांगने पर अन्य कार्य में भेज देता है या फिर भेजने की धमकी दी जाती है.
केंदा एरिया महाप्रबंधक नारायण दास ने कहा कि अंडरग्राउंड के श्रमिक को सर्पेस में काम नहीं करा सकते है. कुछ दिन तक किसी कारण वश उपर में काम किया होगा, वह उनकी जानकारी में नहीं है, अंडरग्राउंड का आदमी अंडरग्राउंड में काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >