एनआइटी के समक्ष स्टूडेंट्स, शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

दुर्गापुर. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्नालय द्वारा मालदा में संचालित गैरी खान चौधरी इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने एवं दाखिला लेने की मांग पर स्टूडेंट्सों ने दुर्गापुर में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गेट के समक्ष कर रहे दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया. कॉलेज के छात्न एवं शिक्षक दोनों ही […]

दुर्गापुर. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्नालय द्वारा मालदा में संचालित गैरी खान चौधरी इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने एवं दाखिला लेने की मांग पर स्टूडेंट्सों ने दुर्गापुर में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गेट के समक्ष कर रहे दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया.
कॉलेज के छात्न एवं शिक्षक दोनों ही एक साथ आंदोलन कर रहे है. उन्होंने बताया कि बीते 12 फरवरी को इसी मुद्दे पर नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के समक्ष भूख हड़ताल की गयी थी.
उस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे कुछ लड़कियों की हालत बिगड गई थी. दुर्गापुर महकमा शासक एवं एनआइटी के रजिस्टार ने आश्वासन दिया था कि दस दिनों के भीतर उन लोगों की मांग पूरी की जायेगी. लेकिन मांगे पूरी नहीं होने की वजह से कॉलेज के छात्न एवं शिक्षक एकजुट होकर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि छात्नों के भविष्य बर्बाद करने पर कॉलेज प्रबंधन उतारू है. प्रबंधन को कॉलेज में दाखिला लेने, पढ़ाई शुरु करने एवं परीक्षाफल प्रकाशित करना होगा. वर्तमान में प्रिंसिपल इंचार्ज कॉलेज संभाल रहे हैं, वहां निदेशक की नियुक्ति करनी होगी. उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुयी तो दोबारा भूख हड़ताल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >