आसनसोल चेंबर की होगी निर्णायक भूमिका

रणनीति. नगर निगम प्रशासन के साथ व्यवसायिक संगठनों की प्रस्तावित बैठक की समीक्षा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में नगर निगम प्रशासन के साथ व्यवसायिक संगठनों के संबंधों की समीक्षा की गयी तथा समस्याओं को चिन्हित कर उनकी सूची निगम प्रशासन को सौंपने पर सहमति बनी. आसनसोल : आसनसोल नगर निगम प्रशासन तथा विभिन्न […]

रणनीति. नगर निगम प्रशासन के साथ व्यवसायिक संगठनों की प्रस्तावित बैठक की समीक्षा
आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में नगर निगम प्रशासन के साथ व्यवसायिक संगठनों के संबंधों की समीक्षा की गयी तथा समस्याओं को चिन्हित कर उनकी सूची निगम प्रशासन को सौंपने पर सहमति बनी.
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम प्रशासन तथा विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के बीच बढ़ते टकराव के बीच मेयर जितेन्द्र तिवारी की पहल पर आगामी नौ मार्च को बुलायी गयी बैठक के मुद्दे पर आसनसेाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरुवार को अपने सभागार में समीक्षा बैठक की.
इसमें अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव मनोज साहा, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, सह सचिव मुकेश तोदी, उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सतपाल सिंह (कीर), मुख्य सलाहकार राम अवतार चोखानी, सलाहक ार जगदीश केड़िया, सत्यनारायण दारूका, आरएन यादव, सलाहकार सह पूर्व अध्यक्ष सुब्रत दत्त आदि उपस्थित थे.
चेंबर अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि आसनसोल नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस फी, प्रोपर्टी टैक्स, गारवेज टैक्स में वृद्धि की थी. जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन तथा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के बीच क ाफी दिनों ने बातचीत हो रही थी. आगामी नौ मार्च को आसनसोल नगर निगम ने रवीन्द्र भवन में विभिन्न व्यवसायिक संगठनों की बैठक बुलायी है.
इसमें व्यवसायिक संगठनों को अपनी समस्याओं से अवगत कराना है. इसी मुद्दे पर चेंबर पदाधिकारियों की बैठक की गयी. सदस्यो ने अपनी अपनी समस्याओ को रखा. साथ ही इस विचार विमर्श करने के बाद चेंबर ने एक ‘एडवाइज’ तैयार किया है. जिसकी कॉपी नगर निगम को भेज दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस बैठक में कुछ मुख्य मुद्दो पर गहन चर्चा हुयी है.
सलाहकार श्री दत्त ने कहा कि आसनसोल चेंबर नगर निगम इलाके का सर्वाधिक बड़ा तथा सक्रिय संगठन है. इसे इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए. शहर के विकास के लिए नगर निगम प्रशासन के साथ व्यवसायिक संगठनों का सहयोग काफी जरूरी है. नगर निगम प्रशासन को विकास के लिए आंतरिक संसाधन बढ़ाने होंगे तथा व्यवसायियों को भी विषम परिस्थितियों में व्यवसाय को मजबूत करना होगा. इसी के बीच इस बैठक के महत्व को समझा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को व्यवसायिक संगठनों की समस्याओं को ध्यान से शुन कर उनके समाधान की रणनीति बनानी चाहिए.
साथ ही बैठक के दूसरे सत्र में चेंबर पदाधिकारियों ने टैली सोल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यो के साथ बैठक की. जिसमें रिजनल सेल्स मैनेजर देवव्रत पाल, जाूनल मॉकेटिंग मैनेजर विलफर्ड रेफल ने गुड्स सेल टैक्स से जुडे विभिन्न पहलुओ की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >