घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल : जामुड़िया थाना अंतर्गत न्यू सातग्राम कोलियरी निवासी सचिन पासवान के घर में घुसकर उनसे तथा परिजनों के साथ मारपीट करने तथा महिला सदस्यों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने के मामले में जामुड़िया थाना पुलिस ने आरोपी तथा न्यू सातग्राम कोलियरी निवासी बिनोद पासवान (28) को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को आसनसोल […]

आसनसोल : जामुड़िया थाना अंतर्गत न्यू सातग्राम कोलियरी निवासी सचिन पासवान के घर में घुसकर उनसे तथा परिजनों के साथ मारपीट करने तथा महिला सदस्यों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने के मामले में जामुड़िया थाना पुलिस ने आरोपी तथा न्यू सातग्राम कोलियरी निवासी बिनोद पासवान (28) को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया.
ज्ञात हो कि बीते सात अक्तूबर को आसनसोल कोर्ट में शिकायतकर्ता सचिन पासवान ने उक्त आरोप लगाते हुए गिरफ्तार आरोपी तथा अन्य के खिलाफ आसनसोल कोर्ट में शिकायत दर्ज की गयी थी. ज्ञात हो कि बीते सात अक्तूबर को शिकायतकर्ता घर में माइक बजाकर गाना सुना जा रहा था. उसी क्रम मे माइक बंद कर दिया गया तथा घर में घुसकर आरोपी द्वारा 15 हजार रुपया चंदा के रुप में मांग की गयी तथा उनके साथ व उनके परिजनों के साथ मारपीट आदि की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >