रेसारेसी में यात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 घायल

आद्रा. पुरुलिया मपसील थाना अंतर्गत 69ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरगिरी गांव के समक्ष बस को ओवरटेक करने के क्रम में एक अन्य बस अनियंत्रित होकर सड़क िकनारे पलट गयी. दुर्घटना में 15 यात्री घायल हुये. घायलों यात्रियों को पुरुलिया जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल बस यात्रियों तथा पुलिस ने बताया िक […]

आद्रा. पुरुलिया मपसील थाना अंतर्गत 69ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरगिरी गांव के समक्ष बस को ओवरटेक करने के क्रम में एक अन्य बस अनियंत्रित होकर सड़क िकनारे पलट गयी. दुर्घटना में 15 यात्री घायल हुये. घायलों यात्रियों को पुरुलिया जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घायल बस यात्रियों तथा पुलिस ने बताया िक दक्षिण बंग राज्य परिवहन निगम की बस बर्दवान से टाटानगर जा रही थी. सुबह नौ बजे बीरगिरी गांव के समक्ष एक अन्य सरकारी बस से आगे निकलने के प्रयास में चालक बस पर से िनयंत्रण खो गया. अनियंत्रित बस सड़क किनारे पलट गयी. चीख-पुकार की आवाज सुन स्थानीय िनवासी वहां जुट गये और बचाव तथा राहत कार्य में जुट गये. पुिलस को सूचित िकया गया. खबर पाते ही पुिलस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय िनवािसयों की मदद से घायल यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया. पुिलस ने बस को कब्जे में ले िलया है.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पथावरोध

जामुड़िया. जामुिड़या के श्रीपुर फाड़ी अंतर्गत बोगड़ा मोड़ पर गुरुवार की शाम सड़क पार करने के दौरान बोगड़ा घोड़ा िनवासी 35 वर्षीय युवक बोदी पासवान लॉरी की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के पश्चात लॉरी चालक वहां से फरार हो गया. घटना से उत्तेजित स्थानीय नागरिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक पथावरोध िकया. स्थिति को देखते हुये जामुड़िया थाना प्रभारी, िनमचा पुलिस, श्रीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के िलये भेज िदया. घटना के बाद से इलाके में रोष का माहौल देखा जा रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >