नजरूल एकेडमी को रजा फाउंडेशन से मिले तीन लाख

चुरुलिया भ्रमण के दौरान साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने की थी घोषणा जयंती पर आयोजित होनेवाले मेला, अकादमी विकास में खर्च होगी राशि आसनसोल. चुरूलिया स्थित नजरूल एकेडमी के पुनरोद्धार तथा नजरूल जयंती पर आयोजित होनेवाले वार्षिक नजरूल मेला और नजरूल पत्रिका के प्रकाशन के लिए दिल्ली स्थित रजा फाउंडेशन ने तीन लाख रूपये का ड्राफ्ट […]

चुरुलिया भ्रमण के दौरान साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने की थी घोषणा
जयंती पर आयोजित होनेवाले मेला, अकादमी विकास में खर्च होगी राशि
आसनसोल. चुरूलिया स्थित नजरूल एकेडमी के पुनरोद्धार तथा नजरूल जयंती पर आयोजित होनेवाले वार्षिक नजरूल मेला और नजरूल पत्रिका के प्रकाशन के लिए दिल्ली स्थित रजा फाउंडेशन ने तीन लाख रूपये का ड्राफ्ट भेजा है. विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम के भतीजे सह नजरूल एकेडमी के सलाहकार बोर्ड के सांस्कृतिक सचिव रेजाउल करीम ने कहा कि काजी नजरूल विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी ‘आलोचना क्यों’ में शामिल होने आये कवि, आलोचक और कलाविद अशोक बाजपेयी नजरूल की जन्मभूमि चुरूलिया आये थे.
चुरूलिया में श्री बाजपयी ने कवि नजरूल से जूडे स्मृतियों, नजरूल एकेडमी के तहत संचालित होने वाले लाइब्रेरी का मुआयना किया.उन्होंने एकेडमी सदस्यों से विभिन्न मुददों पर बातचीत की और नजरूल जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी ली.
क वि नजरूल के भतीजे श्री करीम ने कहा कि श्री बाजपेयी ने लाइब्रेरी और एकेडमी भवन को अत्याधुनिक और बेहतर करने के लिए आर्थिक मदद की पेशकश की थी. उन्होंने एकेडमी से रजा फाउंडेशन को आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखने का आग्रह किया था जिसके तहत एकेडमी ने रजा फाउंडेशन को पत्र लिख कर मदद की मांग की थी. रजा फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री बाजपेयी ने आर्थिक मदद के साथ यह शर्त रखी थी कि मेले के आयोजन, बैनरों, पोस्टरों और प्रचार कार्यक्रमों में रजा फाउंडेशन के नाम का उल्लेख करना होगा और मेले के खर्च की विस्तृत रिपोर्ट भी एकेडमी को दिल्ली स्थित फाउंडेशन के कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा.
श्री करीम ने कहा कि मई में काजी नजरूल की जयंती पर इस वर्ष पर बड़ा मेला आयोजित होगा. मेले में कई काउंटर लगाये जाते हैं जिन पर नजरूल के जीवन से संबंधित ओर उनके लिखे कइ दुर्लभ पुस्तकें रहती हैं जिसे खरीदने और कवि के जीवन के बारे में जानने के लिए राज्य के सुदूद प्रंतों से भारी संख्या में लोग आते हैं. जिनमें कई विश्चविद्यालय, कॉलेजों से भी उच्च स्तर के अधिकारी आते हैं.
श्री बाजपयी ने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में सितंबर माह में आयोजित सेमिनार में संबोधन के दौरान हिंदी एकेडमी के भवन निर्माण के लिए दो लाख रूपये के अनुदान देने की घोषणा की थी. एकेडमी सचिव उमा सर्राफ ने रजा फाउंडेशन द्वारा ड्राफ्ट भेजे जाने की पुष्टी की. सुश्री सर्राफ ने कहा राशि का उपयोग एकेडमी के विकासमूलक कार्यो के लिए किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >