दुर्गापुर : सीएसआइआर-केंद्रीय यान्त्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमइआरआई) ने राष्ट्रीय ज्ञान दिवस मनाया. इस अवसर पर सीएसआइआर-सीएमइआरआई, दुर्गापुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) हरीश हिरानी, दुर्गापुर महकमा शासक शंख सांतरा, पार्षद असीमा चक्रवर्ती, दिव्यांग कल्याण सोसाइटी, दुर्गापुर के अध्यक्ष डॉ ध्रुव चक्रवर्ती आिद प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगों के कल्याण हेतु सोसाइटी, दुर्गापुर में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ स्टडीज एंड रिहैबिलिटेशन के सहयोग से किया गया था.
कार्यक्रम के दौरान प्रो.(डॉ) हरीश हिरानी ने वंचित जनता के उत्थान की दिशा में उनके प्रयासों का ध्यान केन्द्रित करने में सक्षम होने के लिए अपने उत्साह को व्यक्त किया. डॉ हिरानी ने वैज्ञानिक कौशल विकिसत करने और उसे हमारे दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में लागू करने के महत्व पर बल दिया. उन्होंने कहा कि रोबोट व्हील चेयर सीएसआइआर-सीएमइआरआई, दुर्गापुर में विकिसत की गई है, जो शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के विशिष्ट मुद्दों का समाधान करने के लिए एक जबरदस्त क्षमता है और इसलिए बड़े पैमाने पर उचित लाभार्थियों तक पहुंच जाना चाहिए.
रोबोट व्हील चेयर में प्रज्ञ निर्णय लेने की क्षमता, इसका मॉड्यूलर निर्माण है जो उनके जीवन की गुणवत्ता को ऊपर उठाने में विकलांग व्यक्तियों की सहायता करेगा. रोबोट व्हील चेयर के डिवाइस की कार्यक्षमता को बढ़ाने के िलये सीएसआइआर-सीएमइआरआई ने निविष्टियां की योजना बना रखी है. डॉ हिरानी ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय दिवस का विषय है ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिये’ है. समाज के लिए रोबोट व्हील चेयर समर्पित करने के लिए यह उपयुक्त और एक वास्तविक विशेषाधिकार था.
दुगापुर महकमा शासक ने अपने संबोधन में सामाजिक मुद्दों के प्रति डॉ हरीश और उनकी टीम के चिंतन एवं प्रयासों की सराहना की. श्री सांतरा ने वंचित जनता के उत्थान की दिशा में उनके प्रयासों को लगातार जारी रखने के लिए डॉ हिरानी से अनुरोध किया तथा दुर्गापुर के आसपास के क्षेत्र में विकिसत किये जा रहे कुष्ठ मॉडल टाउन की दिशा में उनके योगदान का स्वागत किया. डॉ ध्रुव चक्रवर्ती ने उपस्थित सदस्यों और विशेष रूप से डॉ हरीश हिरानी और उनके प्रयासों और पहलों के लिए उनकी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने डॉ हिरानी को इस महान प्रस्ताव और समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया. डॉ चक्रवर्ती ने विश्वास व्यक्त किया कि रोबोट व्हील चेयर से शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के मुद्दों के समाधान में काफी मदद मिलेगी. डॉ चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि उनका संगठन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ एक लंबा सहयोग दिया है. पार्षद असीमा चक्रवर्ती ने सामाजिक चिंताओं के प्रति उनके ध्यान देने के लिए निदेशक, सीएसआइआर-सीएमइआरआई और डॉ चक्रवर्ती को धन्यवाद दिया.
उन्होंने रोबोट व्हील चेयर के रूप में इस तरह के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास और राष्ट्र के लिए समर्पित करने के लिये यह सीएसआइआर-सीएमइआरआइ का आभार व्यक्त किया. मौके पर सभी आमंत्रित विशेषकर विकलांग व्यक्तियों ने रोबोट व्हील चेयर पर सीएसआइआर-सीएमइआरआई के सदस्यों के साथ अपने दृष्टिकोण को साझा किया तथा उनकी प्रतिक्रया भी सुनी.
