प्रात:काल से ही कतारबद्ध हो गये थे कतारबद्ध, दोपहर तक नहीं पहुंचे अधिकारी
दुर्गापुर. िसद्धू-कान्हू स्टेिडयम में लंबे समय तक कतार में रहने के बावजूद भी जब नया डििजटल राशन कार्ड नहीं मिला तो नागरिकों ने सोमवार को दुर्गापुर नगर निगम के समक्ष जमकर हंगामा किया. बाद में एमएमआइसी सुष्मिता भुई ने हंगामा कर रहे नागरिकों को समझा बुझाकर शांत कराया. उन्होंने आश्वासन िदया िक डििजटल राशन कार्ड उन्हें जल्द ही मिल जायेगा.
हंगामा कर रहे शिवशंकर यादव, परिमल विश्वास, दीपक मजुमदार ने बताया िक डििजटल राशन कार्ड लेने के लिये वे सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में सुबह से ही कतार में खड़े थे.
लेकिन कार्ड बांटने वाले अधिकारी दोपहर बारह बजे तक वहां नहीं पहुंचे. बाध्य होकर नगर निगम के समक्ष हंगामा करना पड़ा. इन्होंने बताया कि डििजटल राशन कार्ड में अनेक त्रुिटयां देखने को िमल रही हैं. बीपीएल कैटेगरी वालों को एपीएल का कार्ड िदया गया है. एपीएल वालों को बीपीएल का कार्ड थमा िदया गया है. राशन कार्ड रहने के बावजूद कइयों को डििजटल राशन कार्ड नहीं मिल रहा है. मौजूदा समय में पुराने कार्ड से राशन दुकानों में कोई सामग्री नहीं मिल रही है. इन्होंने कहा िक पुराने कार्ड के आधार पर ही लोगों को नया डिजिटल राशन कार्ड दिया जाये.
नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में डििजटल राशन कार्ड बांटे हैं. जो कार्ड बच गये थे, उसकी सूची प्रत्येक वार्ड में लगा दी गयी है. उसी के आधार पर सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में बचे डििजटल राशन कार्ड बांटे जाने की बात है. उन्होंने बताया कि जिनके नाम सूची में नहीं है, उन्हें दुबारा फार्म भर कर जमा देना होगा.
