पत्नी, पूर्व देवर को लिया दो दिनों की रिमांड पर

अनुसंधान. अंडाल के खांद्रा भूइयांपाड़ा में हुई हत्या में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार दुर्गापुर : धनबाद (झारखंड) जिले के निरसा थाना अंतर्गत पिठाकियारी पंचायत के भालजोरिया गांव निवासी देवानंद बाउरी की हत्या के आरोप में अंडाल थाना पुलिस ने नीलकंठ कॉलोनी भूईयां पाड़ा से मृतक की पत्नी सह इसीएल कर्मी लालमती भुईयां और […]

अनुसंधान. अंडाल के खांद्रा भूइयांपाड़ा में हुई हत्या में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
दुर्गापुर : धनबाद (झारखंड) जिले के निरसा थाना अंतर्गत पिठाकियारी पंचायत के भालजोरिया गांव निवासी देवानंद बाउरी की हत्या के आरोप में अंडाल थाना पुलिस ने नीलकंठ कॉलोनी भूईयां पाड़ा से मृतक की पत्नी सह इसीएल कर्मी लालमती भुईयां और उसके पूर्व देवर अमरजीत भूईयां को गिरफ्तार किया. सोमवार को दोनों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने दोनों को दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया.
सनद रहे कि खांद्रा के भूईयां पाड़ा के पास पुलिस ने ट्रंक में रखा देवानंद बाउरी का शव बरामद किया था. उसकी पहचान उसकी पत्नी तथा इसीएल में एरिया स्टोर में गार्ड के पद पर कार्यरत लालमती ने की थी. लालमती का पहला विवाह भालजोरिया निवासी सुरेश भूइयां के साथ हुआ था. उससे उसके दो बेटे धीरज तथा नीरज हैं्. उसके पति का निधन वर्ष 2009 में लंबी बीमारी के बाद हो गया था. इसके बाद नौकरी करने के लिए लालमती भूइयांपाड़ा में ही रहने लगी थी.
अक्सरहां वह अपने ससुराल आया-जाया करती थी. इस दौरान उसकी पहचान निरसा में पिठाकियारी पंचायत के पूर्व मुखिया देवानंद बाउरी से हो गयी. उसने बाद में देवानंद के साथ धनबाद कोर्ट में शादी कर ली. अंडाल में उसके पहले पति के भाई अमरजीत भूइयां का भी आना-जाना लगा रहता था. शनिवार को दोवानंद तथा अमरजीत दोनों लालमती के घर आये हुए थे. दोनों ने जम कर शराब पी तथा एक कमरे में साथ ही सो गये. जबकि लालमती अपने दो बेटों के साथ अलग कमरे में सोयी थी. रविवार की सुबह दोनों घर में नहीं मिले. फोन करने पर अमरजीत भूइयां ने कहा कि वह निरसा पहुंच गया है.
इधर ट्रक में देवानंद बाउरी का शव बरामद हुआ.पुलिस ने पूछताछ के लिए लालमती को हिरासत में लिया था. उससे पूछताछ करने पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे. उसने बताया कि उसकी दूसरी शादी करने के बाद उसके पहले देवर अमरजीत काफी नाराज रहता था. लेकिन पुराने संबंधों के कारण उसका घर में आना-जाना था. पुलिस को संदेह है कि शराब पिला कर अमरजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसका शव ट्रंक में रख कर झाड़ियों के पास फेंक दिया. इसके बाद वह निरसा चला गया.
पुलिस ने रविवार को ही निरसा से अमरजीत को गिरफ्तार किया. इसके बाद हत्या के खुलासे के लिए दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया. पुलिस यह जानना चाहती है कि हत्या अकेले अमरजीत ने की या इसमें लालमती ने भी सहयोग किया? पुलिस हत्या की प्रक्रिया की पुष्टि करना चाहती है. साथ ही लालमती तथा अमरजीत के संबंधों को भी गहरायी से जांच करना चाहती है. उसे यकीं है कि पूछताछ में सारी बातें खुल कर सामने आ जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >