विजयी प्रतियोगियों को मिलेगा मौका राज्य स्तरीय मीट में
आसनसोल. आसनसोल पोलो ग्राउंड में रविवार को जिला एथलेटिक मीट का उद्घाटन जिला एथलेटिक क मेटी के चेयरमैन एचएन मिश्र ने किया. मौके पर श्रम तथा विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, आसनसोल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अमल सरकार, एमएमआइसी (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, रक्तदान आंदोलन के प्रणोता प्रवीर घर, वर्दवान जिला स्पोर्ट्स एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सुभाष साहा, सह सचिव गौतम चौधरी, तुहीन मुखर्जी, क ोषाध्यक्ष गौतम दे, एथलेटिक कमेटी सचिव कमलेंदु पाल आदि उपस्थित थे.
सबरी दस ने शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की. इसमें पांच महकमा आसनसेाल, दुर्गापुर, वर्दवान, कटवा, कलना आदि के एथलीट शामिल है.
271 प्रतियोगियों ने 58 स्पर्धा में भाग लिया. मैन सौ मीटर प्रतियेागिता में मलय मंडल को प्रथम पुरस्कार, . सौ मीटर स्पर्धा में 20 वर्ष आयु वर्ग में नदीम अंसारी, 18 वर्ष आयु वर्ग में सुजीत मंडल, 16 वर्ष आयु वर्ग में कल्याण दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किये. आठ सौ मीटर मैन स्पर्धा के 20 वर्ष आयु वर्ग में मनवेन्द्र घोष, 18 वर्ष आयु वर्ग में सुदेव माजी, 16 वर्ष आयु वर्ग मे ंसोमनाथ कुंडू को प्रथम स्थान मिला. डिसक्स थ्रो में मैन इवेंट में अजीत महतो, 20 वर्ष आयु वर्ग में बर्दी पोद्दार, 18 वर्ष आयु वर्ग में राणा घोष, 16 वर्षीय आयु वर्ग में कल्लोल दास को प्रथम स्थान मिला. दस हजार मैन्स स्पर्धा में राहुल बाल्मीकि, 20 वर्ष आयु वर्ग स्पर्धा में महेन्द्र यादव, सौटपुट में मैंन्स स्पर्धा में शेख अली हसन, 20 वर्ष आयु वर्ग में राजेन्द्र कुमार, 18 वर्ष आयु वर्ग में राम घोष, 16 वर्ष आयु वर्ग में सौरव कुमार सिंह आदि को प्रथम स्थान मिला. साथ ही सभी इवेंट के द्वितीय तथा तृतीय स्थान के विजेताओ को पुरस्कार दिया गया. इनको आगे स्टेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मीट में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आसनसोल महकमा की वुमेन टीम चैंपियन हुयी. श्री घटक ने विजेताओ को पुरस्कृत किया.
