बर्दवान जिला शिल्पांचल तृणमूल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक
तीन हफ्ते से कामकाज बंद होने से हो रही आम लोगों को भारी परेशानी
दुर्गापुर. वकीलों की हड़ताल के कारण दुर्गापुर महकमा अदालत में कामकाज ठप होने से आम नागरिकों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. कारागार में कैिदयों की संख्या बढ़ने से जेलर के माथे पर बल दिखने लगा है. इधर, वकील अपनी मांग पर अड़े हुये हैं. उनका कहना है िक वे कांकसा, बुदबुद, पांडेश्वर, अंडाल थानों को कतई महकमा अदालत से पृथक होते नहीं देख सकते हैं. आम जनता तथा पुलिस प्रशासन की समस्या को देखते हुये गुरुवार को बर्दवान जिला शिल्पांचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी की अध्यक्षता में महकमा अदालत के सरकारी अधिवक्ताओं को लेकर सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में बैठक की गई.
इसमें अधिवक्ताओं को हड़ताल खत्म कर सोमवार से अदालत की कार्रवाई शुरू करने का िनर्देश िदया गया. श्री मुखर्जी ने कहा िक राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साफ निर्देश है िक हड़ताल या बंद का सहारा लेकर कोई भी मांग न की जाये. बंद से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है. उनके आदेशानुसार ही सरकारी अधिवक्ताओं से अदालत की कार्रवाई चालू करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम के उपमेयर अमिताभ बनर्जी ने कहा िक हड़ताल से समस्या सुलझने के बजाय बढ़ जाती है. अदालत की कार्रवाई ठप होने के कारण फूलजोड़ स्थित कारागर में कैदियों की संख्या में इजाफा होने से थानों के सामने मुश्किल हालात पैदा हो गये हैं. क्षमता से अधिक कैिदयों को यहां रखा जा रहा है.
इस कारण वहां के जेलर काफी परेशान है. दूसरी ओर, अिधवक्ताओं का कहना है िक मांगें पूरी नहीं िकये जाने पर उनकी हड़ताल जारी रहेगी. किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा. हालांिक बार एसोसिएशन के सचिव अनुपम मुखर्जी ने इस विषय पर कुछ भी बोलने से इनकार िकया है. मौके पर पवित्र चटर्जी, देबू साई आिद मौजूद थे.
