पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

आद्रा : पत्नी कल्याणी मिश्र(19) की हत्या कर पति कुरानचंद्र मिश्र(25) ने आत्महत्या कर ली. कुरान रघुनाथपुर थाना अंतर्गत पाबड़ा गांव का निवासी था जबकि कल्याणी देवघर के बागनारी गांव की थी. दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी. रविवार को दोनों अनाड़ा में राजीव गांधी मेला देखने के िलये घर से निकले थे. लेिकन […]

आद्रा : पत्नी कल्याणी मिश्र(19) की हत्या कर पति कुरानचंद्र मिश्र(25) ने आत्महत्या कर ली. कुरान रघुनाथपुर थाना अंतर्गत पाबड़ा गांव का निवासी था जबकि कल्याणी देवघर के बागनारी गांव की थी. दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी. रविवार को दोनों अनाड़ा में राजीव गांधी मेला देखने के िलये घर से निकले थे. लेिकन उसके बाद वे घर नहीं लौटे. सोमवार की शाम बलरामपुर के कल्याणी मंदिर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदे के सहारे कुरान का झूलता शव बरामद िकया गया. छानबीन के दौरान पास ही एक तालाब से कल्याणी का शव बरामद हुआ.
कल्याणी के चेहरे पर धारदार हथियार से वार िकये गये थे. गले में भी िनशान मिले हैं. प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है िक कुरान ने कल्याणी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ माह पहले कल्याणी का गर्भपात हो गया था. इस घटना के बाद पति-पत्नी में कुछ दिनों से काफी तनाव था. संभवत: घटना के पीछे यह कारण हो. मंगलवार को शव का अंत्यपरीक्षण पुरुलिया सदर अस्पताल में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >