रोजाना औसत लक्ष्य 1315 मीट्रिक टन से 258 मीट्रिक टन अधिक
सीइओ आरके राठी ने अधिकारियों, कर्मियों की टीम को दी बधाई
बर्नपुर : इस्को इस्पात संयंत्न के अत्याधुनिक वायर राड मिल ने 29 जनवरी को एक दिन में 1573 मेट्रिक टन तथा एक शिफ्ट में 579 मीट्रिक टन वायर राड क्वायल का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. मिल का प्रति दिन का उत्पादन लक्ष्य 1315 मीट्रिक टन था.
उक्त उपलिब्ध के बाद मिल अब अपने सम्पूर्ण क्षमता को हासिल करने से कुछ ही दूर है. गौरतलब है कि 0.55 मिलियन टन की क्षमता वाली अत्याधुनिक वायर राड मिल 115 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से रोलिंग कर सकती है. इसके उत्पादों की बाजार में काफी मांग है एवं इनमे से कई उत्पादों पर सेल का आधिपत्य है.
गत वर्ष 23 जुलाई को एक दिन में मिल ने सबसे ज्यादा 1470 मीट्रिक टन क्वायल उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया था . इसके पहले गत 15 दिसंबर को वायर राड मिल ने एसडब्ल्यूआर 10 क्वालिटी के 320 टन सात मिलीमीटर क्वायल का उत्पादन किया था. इसे पहले भिलाई से मंगाया जाता था. उक्त क्वायल का उपयोग बार मिल के उत्पादों की पैकिंग में किया जाता है. उसके यहां उत्पादन से संयंत्न को आत्मनिर्भर बनने में काफी मदद मिली है.
इस उपलिब्ध पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार राठी ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग कर्मी विगत कई महीनों से प्रयास कर रहे थे. यह उपलब्धि उनके लगन व सूझ-बूझ का परिचायक है.
कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) पवन कुमार सिंह ने सभी कर्मियों व अधिकारीयों के मेहनत तथा लगन को सराहते हुए मिल को अपने सम्पूर्ण क्षमता के अगले लक्ष्य की और ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया .
