लैब के डिजिटलाइजेशन के लिए विद्यालय प्रशासन से मांगा पत्र
बर्नपुर. स्थानीय शांतिनगर विद्यापीठ स्कूल के गोल्डेन जुबली समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी ने किया. मौके पर टीएमवाईसी के प्रदेश महासचिव सह स्कूल क मेटी के अध्यक्ष अशोक रूद्र, उपमेयर तब्बसुम आरा, एमएमआइसी (शिक्षा) अंजना शर्मा, एमएमआइसी(क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, एमएमआइसी (वाटर सप्लाइ) पूर्ण शशि राय, एमएमआइसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद विनोद यादव, जिला महासचिव प्रबोध राय, एडीआइ अजय पाल, एसआइ संहिता दास, प्रधानाध्यापक रथीन्द्र नाथ मजूमदार, उप प्रधानाध्यापक दिवेंन्दु साहा, शिल्पा शंकर घोष, निमाई मोहंती, शैलेन्द्र सिंह, समर वनिक, सीमा मंडल, दीप्ति मंडल, जैनुल आवेद्दीन आदि उपस्थित थे.
शिक्षा मंत्री श्री चटर्जी ने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक के स्टूडेंट्सों के लिए कई येाजनाएं शुरू की गयी हैं. शिक्षा में तीन फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक के लिए 72 हजार शिक्षको की नियुक्ति की गयी है. अब स्कूलो में शिक्षको की कमी की शिकायत समाप्त हो जायेगी. उन्होंने स्कूल के भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये की अनुदान राशि देने का आश्वासन दिया. लैव के डिजिटलाइजेशन के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया.
