आठ गोल्ड के साथ 240 स्टूडेंट्स होंगे सम्मानित

आसनसोल. काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) का दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा, जिसमें आठ विभागों के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल के साथ ही 240 स्टूडेंट्सों को सम्मानित किया जायेगा. राज्य के कुलाधिपति सह राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी इन्हें सम्मानित करेंगे. साथ ही प्रो. इंद्रनील मन्ना को डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ साइंस तथा प्रो. अनिजुम्मान, […]

आसनसोल. काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) का दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा, जिसमें आठ विभागों के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल के साथ ही 240 स्टूडेंट्सों को सम्मानित किया जायेगा. राज्य के कुलाधिपति सह राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी इन्हें सम्मानित करेंगे. साथ ही प्रो. इंद्रनील मन्ना को डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ साइंस तथा प्रो. अनिजुम्मान, प्रो. प्रतुल मुखोपाध्याय, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि दी जायेगी. रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने तैयारियों का निरीक्षण किया.
कुलपति डॉ चक्रवर्ती ने रजिस्ट्रार शांतनू घोष के साथ मंच पर अतिथियों के लिए लगाये जा रहे आसनों के क्रम के बारे में चर्चा की. कौन से अतिथि कहां बैठेंगे, कैसे उनका स्वागत किया जायेगा, कार्यक्रम का संचालन कौन करेंगे आदि के बारे में गहन चर्चा की. उन्होंने केएनयू के दोनों प्रवेश द्वारों की सजावट का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कहा कि कुलपति इस समारोह में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं. इसी कारण रविवार होने के बाद भी विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी व शिक्षक तैयारियों में व्यस्त रहे. उन्होंने कहा कि विशेष निगरानी के उद्देश्य से केएनयू परिसर के विभिन्न स्थानों पर नौ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. प्रशासनिक भवन के निकट बनाये गये कंट्रोल रूम से पूरे समारोह की निगरानी की जायेगी. तैयारियों में रजिस्ट्रार डॉ घोष तथा विकास अधिकारी परिमलेंदू विश्वास आदि सक्रिय थे.
किनके-किनके रहने की है संभावना
केएनयू परिसर में आयोजित होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल श्री त्रिपाठी, राज्य के शिक्षामंत्री पार्थो चटर्जी, सेंट्रल ग्लास एवं सिरामिक्स रिसर्च इंस्टीच्यूट के पूर्व निदेशक डॉ इंद्रनील मन्ना, पद्म श्री सम्मान से सम्मानित एवं ढाका विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के पूर्व प्रो. अनिसुज्जामान, आइआइटी आइएसएम (धनबाद) के निदेशक प्रो. डीसी पाणिग्रही, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, गायक सह क्रिएटिव राइटर प्रतूल मुखोपाध्याय, मेयर जितेन्द्र तिवारी, आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकार (अड्डा) के चेयरमैन तापस बनर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहेंगे.
शानदार पृष्टभूमि के व्यक्तित्वों की होगी उपस्थिति
केएनयू प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षकों, स्टूडेंटसों, स्टॉफ और सबके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति श्री त्रिपाठी मौजूद रहेंगे. ‘पद्म श्री’ सम्मान से सम्मानित एवं ढाका विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के पूर्व प्रोफेसर अनिसुज्जामान ने लंदन स्थित ब्रिटिश लाइब्रेरी के बांग्ला विभाग के केटेलग का निर्माण किया था. लाइब्रेरी का निर्माण उन्हीं के दिशा निर्देश में हुआ. लाइब्रेरी में सोशल साइंस और साइंस विषय में गवेषणा एवं शोध कार्य के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से लोग आते हैं. सेंट्रल ग्लास एवं सिरामिक रिसर्च इंस्टीच्यूट के पूर्व निदेशक डॉ इंद्रनील मन्ना ने गूगल के वर्तमान सीइओ सुन्दर पिचाई को आइआइटी (खडगपुर) में पढाया था.
हिंदी विभाग की रितू को गोल्ड मेडल
समारोह में केएनयू के 240 स्टूडेंटस को सम्मानित किया जायेगा. आठ विभागों के टॉपरों को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया जायेगा. इनमें हिंदी विभाग की रितू यादव, बांग्ला विभाग की शिखा हालदार, एडूकेशन विभाग के श्यामल कुमार मंडल, अंग्रेजी विभाग की नसीमा इसलाम, इतिहास विभाग के दिव्येंदू हाजरा एवं रिंपी भट्टाचार्या, राजनीतिक विज्ञान विभाग की तरन्नूम आरा, गणित विभाग के मिलन चक्रवर्ती तथा कॉमर्स विभाग के मिठून साव शामिल हैं. समारोह में प्रो. इंद्रनील मन्ना को डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ साइंस, प्रोफेसर अनिजुम्मान, प्रतुल मुखोपाध्याय तथा सौरव गांगुली को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा.
शांतिनगर स्कूल, ननि मुख्यालय में शिक्षा मंत्री का समारोह आज: शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी अपने एक दिवसीय आसनसोल आगमन के दौरान बर्नपुर के शांतिनगर विद्यापीठ हाइ स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे. स्कूल के सहायक प्रधानाध्यापक दिव्येंदू साहा ने कहा कि शिक्षा मंत्री श्री चटर्जी स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे. स्कूल का गोल्डन जुबली 24 जनवरी से आरंभ हो रहा है. आगामी वर्ष 23 जनवरी को गोल्डेन जुबली सत्र पूरा हो रहा है. समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री को सम्मानित किया जायेगा. स्कूली स्टूडेंटस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य संगीत प्रस्तुत किया जायेगा.
प्रधानाध्यापक रथींद्रनाथ मजुमदार सह प्रधानाध्यापक दिव्येंदू साहा, स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ रहेंगे. शिक्षामंत्री श्री चटर्जी आसनसोल नगर निगम मुख्यालय परिसर स्थित नगर निगम के नये भवन का उदघाटन करेंगे. अवसर पर मेयर जितेंद्र तिवारी, उपमेयर तबस्सुम आरा, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल सहित सभी वार्ड पार्षद एवं निगम के अधिकारी व स्टॉफ मौजूद रहेंगे. ज्ञात हो कि निगम के नये भवन में मिटींग रूम, पार्षदों के बैठने की व्यवस्था के लिए अलग से रूम की व्यवस्था की गयी है.
आसनसोल नगर निगम में कुल्टी, जामुडिया, रानीगंज के विलय के साथ मिटींग हॉल में पार्षदों के बैठने के लिए अपर्याप्त स्थान को देखते हुए मेयर श्री तिवारी ने नये मिटींग रूम बनाने की परिकल्पना की थी. नये मिटींग रूम में 106 पार्षदों के मिटींग के दौरान बैठने के लिए पर्याप्त सीटों की व्यवस्था है.
पूर्ण वातानुकूलित मिटींग रूम में मिटींग के दौरान पार्षदों के संबोधन के लिए प्रत्येक सीट पर दो माइक, एलक्ष्डी लाइटस, साउंड बॉक्स, मोबाइल चाजिर्ंग पोएंट की व्यवस्था की गयी है. नगर निगम के प्रथम बैठक में पार्षदों द्वारा बैठने के लिए अलग से रूम के मांग पर मेयर श्री तिवारी ने उन्हें बैठक कक्ष देने का वादा किया था. जिसे उन्होंने पूरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >