आसनसोल : स्थानीय पोलो ग्राउंड में 13 जनवरी से 22 जनवरी तक आसनसोल पुस्तक मेले का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. युवा शिल्पी संसद के सचिव मौली नाथ गोस्वामी ने कहा कि 13 जनवरी को मेयर जितेन्द्र तिवारी तथा अतिरिक्त जिला शासक शंशाक सेट्टी संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन करेगे. आसनसोल पुस्तक मेले में करीब 80 स्टॉल है.
जिसमें बंगला, हिंदी तथा उर्दू की पुस्तको के स्टॉल है. साथ ही फू ड स्टॉल, लिटिल मैगजीन स्टॉलभी शामिल है. पुस्तक मेले में पुष्प प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी. मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के कलाकारो को भी आमंत्रित किया गया. स्थानीय कलाकारो को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. स्कूली स्टूडेट्स की भी आवृति आदि प्रतियोगिता होगी.
