झालदा में डिजिटल इंडिया के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

आद्रा. पुरुलिया जिला भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल इंडिया के प्रचार प्रसार के मद्देनजर गुरुवार शाम को झालदा में रैली निकाली. इसके माध्यम से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया योजना से देशवािसयों को क्या लाभ होगा, इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान लोगों को नोटबंदी से होने वाले फायदों की भी […]

आद्रा. पुरुलिया जिला भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल इंडिया के प्रचार प्रसार के मद्देनजर गुरुवार शाम को झालदा में रैली निकाली. इसके माध्यम से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया योजना से देशवािसयों को क्या लाभ होगा, इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान लोगों को नोटबंदी से होने वाले फायदों की भी जानकारी दी गई. लोगों से अपील की गई कि वे तृणमूल के उकसावे में न आये. इसके अलावा िजले में लोकतंत्र की रक्षा एवं अापराधिक मामलों पर लगाम कसने के िलये टोकन डेपुटेशन िदया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले के अधिकांश इलाकों में अापराधिक मामले बढ़ गये हैं. भाजपाइयों के िखलाफ झूठा मामला दायर िकया जा रहा है.
महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है.
मिष्टी हब निर्माण स्थल का जिप अध्यक्ष ने िकया परिदर्शन
पानागढ़. बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष देबू टुडू ने वाम चंदाईपुर में निर्माणाधीन मिष्टी हब स्थल हब का परिदर्शन िकया. इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला शासक बासव बंद्योपाध्याय भी मौजूद थे. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माटी उत्सव के मंच से घोषणा की थी कि आगामी 14 मार्च को वे मिष्टी हब का उद्घाटन करेंगी. इस घोषणा के बाद ही जिला प्रशासन व परिषद युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य में जुट गई है. श्री टुडू ने कहा िक मिष्टी हब को लेकर जो समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, उसे ठीक कर लिया गया है. युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है. तय समय में ही इसका िनर्माण हो जायेगा. इसके निर्माण पर दो करोड़ 52 लाख रुपये का खर्च आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >