विस्तारित तकनीकी टीम आज करेगी स्थल का निरीक्षण

आसनसोल : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को केंद्र कर आगामी 12 जनवरी से स्थानीय लोको स्टेडियम में आयोजित होनेवाले चार दिववसीय सांसद मेले के आयोजन के मामले में कलकत्ता हाइ कोर्ट के निर्णय के बाद आसनसोल नगर निगम की विस्तारित टीम बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करेगी. मेयर जितेन्द्र तिवारी ने […]

आसनसोल : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को केंद्र कर आगामी 12 जनवरी से स्थानीय लोको स्टेडियम में आयोजित होनेवाले चार दिववसीय सांसद मेले के आयोजन के मामले में कलकत्ता हाइ कोर्ट के निर्णय के बाद आसनसोल नगर निगम की विस्तारित टीम बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करेगी. मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि टीम की रिपोर्ट के बाद ही मेले के आयोजन की अनुमति पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने कभी नहीं कहा था कि सांसद मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी. लेकिन अनुमति के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन हर किसी को करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आयोजकों को हर तरह की सहायता की जा रही है. पहले सादे कागज पर आवेदन किया गया. आयोजकों को फॉर्म पर आवेदन करने को कहा गया. इसके बाद उन्हें विभिन्न विभागों से अनुमति लेने को कहा गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी गठित की गयी. रविवार को छुट्टी होने के बाद भी टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्थल निरीक्षण किया. इसके बाद कुछ कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें इन्हें दूर करने तथा नये सिरे से आवेदन करने को कहा गया.
उन्होंने कहा कि आयोजन बड़ा होने पर सुरक्षा की समीक्षा गंभीरता से करनी पड़ती है. इस तरह के आयोजनों में कोई गड़बड़ी होने पर सारा आरोप स्थानीय शासी निकायों पर थोप दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कलकत्ता हाइ कोर्ट ने भी नगर निगम को ही अंतिम निर्णय लेने को कहा है. इससे स्पष्ट है कि निगम प्रशासन सही प्रक्रिया का पालन कर रहा है.
उन्होने कहा कि रविवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करनेवाली तकनीकी टीम कोविस्तार दिया गया है. अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल, विधि सलाहकार मानस घोष, रवि उल इस्लाम, सेनेटरी इस्पेक्टर के साथ ही पर्यावरण विभाग के अधिकारी, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारी तथा ट्रॉफिक इंस्पेक्टर आदि इसमें शामिल रहेंगे. टीम निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निगम प्रशासन को सौंपेंगी तथा इसके लिए गठित कमेटी इस पर अंतिम निर्णय लेगी.
उन्होंने निगम प्रशासन पर लगाये जा रहे राजनीतिक पूर्वाग्रह के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के सभी पार्षद नगर निगम बोर्ड के साथ पूरा सहयोग कर विकास कार्य कर रहे हैं. किसी भी पार्षद ने अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं की है. जनता से कटे सांसद बाबुल सुप्रिय को कोई न कोई बहाना चाहिए विवाद के लिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >