सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया पर ठेका श्रमिकों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान प्रबंधन के स्तर से वार्ता की कोई पहल नहीं हुयी. इसे लेकर अधिकार यूनियन कर्मियों में क्षोभ है. मालूम हो कि केंदा एरिया अंतर्गत बहुला सीएचपी से एक सितंबर, 2015 को 22 ठेका श्रमिकों को बिना किसी सूचना के काम से हटा दिया गया था. इन सभी को काम पर बहाल करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों का द्वार खटखटाया गया पर जब कोई बात नही बनी तो
उनके परिवार के सदस्य बाध्य होकर धरना पर बैठ गये है. इस दौरान इसीएल (आसनसोल दुर्गापुर) ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की संयुक्त सचिव सुदिप्ता पाल ने कहा कि धरना का तीसरा दिन होने के बावजूद प्रबंधन के स्तर से कोई पहल नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भूख हड़ताल एवं इसीएल मुख्यालय गेट जाम आंदोलन शुरू होगा.
