प्रेमिका की हत्या कर खुद किया विषपान

बर्दवान : बर्दवान के लोको चारतल्ला इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोंद कर हत्या करने के बाद खुद िवषपान कर आत्महत्या का प्रयास िकया. गंभीर अवस्था में उसका इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के िलये बर्दवान मेडिकल […]

बर्दवान : बर्दवान के लोको चारतल्ला इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोंद कर हत्या करने के बाद खुद िवषपान कर आत्महत्या का प्रयास िकया. गंभीर अवस्था में उसका इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के िलये बर्दवान मेडिकल कॉलेज भेज िदया है. जानकारी के आनुसार सोमा दास पति की मौत के बाद मायके में रहती थी. यहां रहने के दौरान उसकी स्थानीय सोनू प्रसाद से घनिष्ठ संबंध बन गया. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गये. इस बीच सोनू ने सोमा के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा लेिकन सोमा ने उसे ठुकरा िदया.

इधर, सोमा से सोनू की बढ़ती नजदीकी को देखकर उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोिशश की लेकिन दोनों में िववाद बढ़ गया और वे अलग हो गये. सोमा द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराये जाने से नाराज सोनू सोमा के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट के बाद तकिये से उसकी श्वास रोककर उसे बेहोश कर िदया और उसके बाद चाकू से गोंद िदया. घटना के बाद सोनू ने भी विषपान कर आत्महत्या का प्रयास िकया लेिकन वह उसमें वह सफल नहीं हुआ. गंभीर अवस्था में उसका इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है. पुिलस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >