सहेली संग मिल कर मंगेतर पर किया जानलेवा हमला

घटना बर्दवान के कालना की, बुधवार को ही होनी थी शादी पुलिस ने दोनों को दबोचा, पूछताछ में कही अवैध संबंध की बात पानागढ़. घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी. लेकिन उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर मंगेतर पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना बर्दवान जिले के कालना की है. हमले में घायल […]

घटना बर्दवान के कालना की, बुधवार को ही होनी थी शादी
पुलिस ने दोनों को दबोचा, पूछताछ में कही अवैध संबंध की बात
पानागढ़. घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी. लेकिन उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर मंगेतर पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना बर्दवान जिले के कालना की है. हमले में घायल मंगेतर चिरंजीत पाल को कालना महकमा अस्पताल में भरती किया गया है. हमलावर युवती दीपा पंडित और उसकी सहेली नसीमा खातून को कालना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पूछताछ में दोनों ने हमले की बात स्वीकार की है.कल शाम ही दीपा के साथ चिंरजीत का विवाह होना था. अचानक दीपा ने फोन कर चिरंजीत को अपने घर बुलाया. चिरंजीत जब दीपा के घर पहुंचा तो दीपा ने चिरंजीत की आंख पर पट्टी बांधकर आंख मिचौली खेलने को कहा. आंख पर पट्टी बांधकर जब चिरंजीत खेलने को तैयार हुआ तभी दीपा की सहेली नसीमा ने कटारी से चिरंजीत के गले पर प्रहार कर दिया. हमले में चिरंजीत का गला बुरी तरह से जख्मी हो गया. चिरंजीत की चीख सुनकर स्थानीय निवासी जमा हो गये. रक्तरंजीत अवस्था में उसे कालनामहकमा अस्पताल में भरती किया गया. चिरंजीत ने दोनों के खिलाफ अभियोग दायर किया है. दीपा का आरोप है कि चिरंजीत का उसकी सहेली के साथ अवैध संबंध था. उसने दोनों सहेलियों को झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा रखा था. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
दो नर्सिंग होम के खिलाफ शो कॉज
पानागढ़. बर्दवान जिले में शिशु तस्करी मामले के बाद नर्सिग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल तेज कर दी है. मंगलवार को पुन: जांच में बर्दवान सदर के दो नर्सिग होम के खिलाफ अनियमितता पाये जाने पर शोकॉज किया गया है. दोनों नर्सिग होम को सील कर दिया गया है. घटना के बाद अन्य नर्सिग होम प्रबध्ांन और मालिकों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >