अंडमान और निकोबार में फंसे बर्दवान के ग्यारह पर्यटक

पानागढ़ : अंडमान और निकोबार द्वीप पर गये बर्दवान शहर के ग्यारह पर्यटक भी हैवलॉक चक्रवर्ती तूफान में फंस गये हैं. बर्दवान के एक निजी टूर एंड ट्रावेल कंपनी कुल दस वृद्धों की एक टीम (पर्यटक) को घुमाने के लिये अंडमान निकोबार द्वीप समूह ले गया था. गत बुधवार को ही टूर कंपनी के मालिक […]

पानागढ़ : अंडमान और निकोबार द्वीप पर गये बर्दवान शहर के ग्यारह पर्यटक भी हैवलॉक चक्रवर्ती तूफान में फंस गये हैं. बर्दवान के एक निजी टूर एंड ट्रावेल कंपनी कुल दस वृद्धों की एक टीम (पर्यटक) को घुमाने के लिये अंडमान निकोबार द्वीप समूह ले गया था. गत बुधवार को ही टूर कंपनी के मालिक अरिंदम साहा समेत सभी लोगों को वापस आना था.
लेकिन वहां हैवलॉक के कारण बिगड़े मौसम में बर्दवान के पर्यटक भी फंस गये हैं. अंडमान निकोबार में मौसम के बिगड़े रूप की खबर के बाद फंसे पर्यटकों के बर्दवान में मौजूद घर वाले परेशान हैं. रह-रह कर परिजनों से फोन पर संपर्क साध रहे हैं. बर्दवान टिकरपाड़ा निवासी विनय भट्टाचार्य भी उन्हीं में से एक हैं, जो अंडमान में फंसे हुये हैं. 79 वर्षीय विनय भट्टाचार्य के पुत्र सजल भट्टाचार्य ने बताया िक वहां हालात काफी गंभीर है.
बिजली नहीं है. फोन चार्ज भी नहीं है. दवाइयां भी पिताजी का खत्म होने को हैं. काफी मुश्किल में वहां वे लोग पड़े हुये हैं. हमलोग काफी चिंतित है. प्रशासन से इस बावत मदद की गुहार लगा रहे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री से भी मदद मांगी जा रही है. सारा समय टीवी पर न्यूज देखकर खबर मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >