यात्रियों ने पकड़ कर की खूब िपटाई
युवक के खिलाफ कई आपरािधक मामले दर्ज
िगरफ्तार युवक से पुिलस कर रही पूछताछ
पानागढ़. बर्दवान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में अली हसीमुद्दीन शेख (22) ने हाथ में बम लेकर जमकर उत्पात मचाया. दो बम उसने स्टेशन परिसर में फोड़ िदये. उसके बाद बम लेकर लोकल ट्रेन में भी चढ़ गया. इससे पूरे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बाद में यात्रियों ने उसके हाथों से बम छीनने के बाद उसकी जमकर िपटाई भी की. रेल पुिलस ने उसे िगरफ्तार कर िलया है.
जानकारी के मुतािबक हसीमुद्दीन (22) सुबह िरक्शे से स्टेशन की ओर आ रहा था. उसके पास बमों से भरा एक बैग था. िकसी बात को लेकर उसकी रिक्शे वाले से साथ बहस हो गई. स्थानीय िनवािसयों ने उसे समझाने की कोिशश की लेकिन वह उनसे भी उलझ पड़ा. लोगों ने उसकी िपटाई शुरू कर दी. वह उनसे बचते हुये कटवा स्टेशन की ओर भागा. स्टेशन पर पहुंच उसने बैग से िनकालकर दो बम फोड़ िदये. स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.
यात्री प्लेटफार्म और स्टेशन से निकल कर भागने लगे. युवक हाथ में बम लेकर स्टेशन पर खड़ी कटवा -बैंडल लोकल में चढ़ गया. ट्रेन में बम विस्फोट का प्रयास करते समय ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उसे पकड़ िलया. उसके हाथ से बम छीनने के बाद उसकी जमकर पिटाई की. घटनास्थल पर पहुंची रेल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक के पास से दो जिंदा बम बरामद किये गये हैं. पुिलस उससे पूछताछ कर रही है. उल्लेखनीय है कि हसीमुद्दीन के नाम पर कटवा थाने में कई आपरािधक मामले दर्ज है. वीरभूम के नानूर में हुई बमबाजी में भी उसका नाम आया था.
कांग्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्या: पानागढ़. वीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत तारापीठ के पास एक ईंट भट्ठा के नजदीक कांग्रेस कर्मी राजेश शेख(35)की अपरािधयों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर फरार हो गये. मृतक रामपुरहाट के वक्तुई गांव का रहने वाला था. नवंबर के पहले सप्ताह में जेल से रिहा हुआ था. गांव में नहीं घुस पाने के कारण ससुराल में ही डेरा डाले हुये था. हत्या मामले में 17 के िखलाफ तारापीठ थाने में अभियोग दायर किया गया है. पुलिस अपरािधयों की तलाश में जुट गई है.
